क्या रातों में आपको भी सोने के लिए गोलियों की जरूरत होती है यह रातों में आपको नींद नहीं आती तो इस जूस को ट्राई करें

क्या रातों में आपको भी सोने के लिए गोलियों की जरूरत होती है यह रातों में आपको नींद नहीं आती तो इस जूस को ट्राई करें

आजकल की तनाव भरी lifestyle के चलते महिलाओं की शिकायत रहती है कि उन्हें रात में नींद नहीं आती और अगर नींद आ भी जाती हैं तो एक बार टूटने के बाद वह दुबारा सो नहीं पाती। आज हर उम्र की महिलाओं के बीच नींद ना आना एक गंभीर समस्‍या बन गई हैं। इसके चलते उनकी दिनचर्या तो बिगड़ती ही है साथ ही कई तरह की बीमारियां भी आपको अपना शिकार बना लेती हैं।

क्‍या आप भी रात को ठीक से सो नहीं पाती? पूरी रात करवटें बदलते-बदलते निकल जाती है? और तो और सोने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। और सोने के लिए आप नींद की गोली खाते हैं। लेकिन अब आपको नींद की गोली खाने की जरूरत नही हैं। अब आप हमसे पूछेगें कि ऐसा क्‍यों? तो हम आपको बता दें कि नींद लाने वाला जूस तो आपके फ्रिज में ही मौजूद हैं। तो शायद आपको यकीन नहीं होगा। लेकिन यह सच हैं और यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि हमारी एक्‍सपर्ट सिमरन सैनी और रिसर्च से पता चली है।

क्या रातों में आपको भी सोने के लिए गोलियों की जरूरत होती है यह रातों में आपको नींद नहीं आती तो इस जूस को ट्राई करें

क्‍या कहती है रिसर्च

जो महिलाएं रात को अच्‍छी नींद के लिए उपायों की तलाश कर रही हैं, उनके लिए चेरी जूस बेहद फायदेमंद हो सकता है। School of Life Sciences at Northumbria University के researchers के अनुसार हर चार में से एक व्यक्ति insomnia sleeplessness के शिकार हैं और हर पांचवें व्यक्ति को रात में पांच घंटे से ज्यादा नींद ना आने की problem हो रही है। इसी रिसर्च में यह तथ्य भी सामने आए हैं कि cherry जूस पीने से व्यक्तियों को अच्छी नींद आती है। Cherry खट्टा-मीठा फल है, जो बहुत टेस्टी है। प्रोटीन और विटामिन से भरपूर यह फल अच्छी नींद के साथ हर उम्र के लोगों के लिए helpful होती है।

एक नई रिसर्च में पता चला है कि जो व्‍यक्ति हर रोज दो ग्लास cherry का जूस पीते हैं वह juice न पीने वालों की तुलना में 39 मिनट ज्यादा नींद लेते हैं। ऐसे लोगों की बिस्तर पर नींद न आने की शिकायत दूर होती है और कुल नींद में छह प्रतिशत की बढ़त होती है। इस research में स्वस्थ युवाओं में से कुछ को लगातार सात दिन तक चेरी का जूस दिया गया जबकि अन्य को किसी अन्य फल का जूस दिया गया। प्रतिदिन सुबह व शाम दो बार जूस दिया गया। फिर researchers ने अध्ययन में शामिल प्रतिभागियों की जूस पीने के बाद की निद्रा आदतों का अध्ययन किया। उन्होंने चेरी जूस पीने वालों की नींद में महत्वपूर्ण सुधार देखा।

क्या रातों में आपको भी सोने के लिए गोलियों की जरूरत होती है यह रातों में आपको नींद नहीं आती तो इस जूस को ट्राई करें

अच्‍छी नींद के लिए चेरी जूस

अच्छी health के लिए सुकूनभरी नींद बहुत जरूरी है। लेकिन आधुनिक दौर में महिलाओं में नींद ना आने की समस्‍या बहुत आम हो गई हैं। इस बारे में Dietician सिमरन का कहना है कि ”अच्छी नींद के लिए आप चेरी का जूस पी सकती हैं। दिन में दो बार चेरी जूस पीने से आपको अच्‍छी नींद आती है। चेरी के फल में पाया जाने हाई लेवल फाइटोकेमिकल्स मिलेटोनिन पाया जाता है। मिलेटोनिन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो सोने-जागने के चक्र को कंट्रोल करता है।”

Exit mobile version