Site icon Yashbharat.com

DJ बजाने वालों के लिए मोहन सरकार का खास प्‍लान, दूसरे रोजगार से जोड़े जाएंगे युवा, अधिकारियों को निर्देश

07 01 2024 mohan yadav cm 202417 144710

CM Mohan Yadav: DJ बजाने वालों के लिए मोहन सरकार का खास प्‍लान, दूसरे रोजगार से जोड़े जाएंगे युवा, अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।  मुख्यमंत्री मोहन यादव ने डीजे संचालन के कार्य में लगे युवाओं को अन्य रोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। यादव सोमवार को धार्मिक स्थलों एवं अन्य स्थानों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों को तय नियमों के विपरीत बजाए जाने पर की गई कार्रवाई की समीक्षा कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने यह निर्देश दिए हैं।

प्रशिक्षण देने के भी निर्देश

 

बैठक में सीएम ने कहा कि शादी विवाह और अन्य अवसरों पर बैंड बाजा व शहनाई का उपयोग हमारी परम्परा है। इसे प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण तथा अन्य नवाचार किए जाएं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पुलिस बैंड प्रशिक्षण के लिए संचालित गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की और 15 अगस्त तक सभी जिलों में पुलिस बैंड की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

मोहन सरकार ने दिए थे ये निर्देश

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शपथ ग्रहण के बाद हुई पहली कैबिनेट बैठक में धार्मिक स्थलों और अन्य स्थलों में अनियमित अथवा अनियंत्रित ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर प्रतिबंध के निर्देश जारी किए थे।

 

 

Exit mobile version