रीवा में जिला लोक अभियोजन अधिकारी ₹10,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रीवा में जिला लोक अभियोजन अधिकारी ₹10,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रीवा में जिला लोक अभियोजन अधिकारी ₹10,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रीवा : भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में लोकायुक्त पुलिस रीवा को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लोकायुक्त की विशेष टीम ने मंगलवार को जिला न्यायालय परिसर में एक हाई-प्रोफाइल कार्रवाई करते हुए जिला लोक अभियोजन अधिकारी (DPO) को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। इस कार्रवाई से पूरे न्यायालय परिसर और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।

 कोर्ट परिसर की पार्किंग में बिछाया गया जाल

लोकायुक्त निरीक्षक एस. राम मरावी से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई जिला न्यायालय परिसर के ठीक सामने स्थित पार्किंग स्थल क्षेत्र में अंजाम दी गई।

 ₹20,000 की मांगी गई थी घूस, पहली किस्त लेते धराया

लोकायुक्त पुलिस को यह सफलता पीड़ित सजग नागरिक की शिकायत के बाद मिली:

शिकायत का सत्यापन (Verification) करने के बाद लोकायुक्त टीम ने मंगलवार को जाल बिछाया। जैसे ही फरियादी पंकज तिवारी रिश्वत की पहली किस्त के रूप में ₹10,000 की राशि लेकर पार्किंग स्थल पहुंचे और अधिकारी को पैसे सौंपे, पहले से ही मुस्तैद लोकायुक्त की टीम ने धावा बोलकर आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया। अधिकारी के हाथ धुलवाए जाने पर वे केमिकल के कारण गुलाबी हो गए। फिलहाल लोकायुक्त पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version