Site icon Yashbharat.com

भाजपा जिला दफ्तर एवं सांसद कार्यालय में जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने फहराया तिरंगा

wp 17062597389812554996030070149725

कटनी। भाजपा जिला कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर परम्परा अनुसार आन बान शान से ध्वजारोहण किया गया। जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन ने ध्वज फहराकर सलामी ली। राष्ट्रगान के बाद भारत माता की जय, जय हिंद के नारों से कार्यालय परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री टण्डन ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए देश के प्रति अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को याद किया साथ ही देश की एकता अखंडता को अक्षुण रखने का संकल्प लिया।

इसके उपरांत 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष तथा खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सांसद विष्णुदत्त शर्मा के सांसद कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष  दीपक सोनी टंडन ने में झंडा वंदन किया। इस दौरान प्रदेश कार्य समिति सदस्यगण केडीए अध्यक्ष पीतांबर टोपनानी, रामरतन पायल, श्रीमति अलका जैन, शशांक श्रीवास्तव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सीमा जैन सोगानी, चेतन हिंदुजा, मृदुल द्विवेदी, कैलाश जैन, अम्बरीष वर्मा, यज्ञदत्त मिश्रा, सचिन तिवारी, संदीप दुबे, आशा कोहली, जय नारायण निषाद, डब्बू रजक, शमीम बानो, शिल्पी सोनी, पार्वती तामिया, शशिकांत तिवारी, जोधाराम जयसिंघानी , शिब्बू साहू, रमेश सोनी, गोविंद चावला, राधेश्याम शर्मा, इमरान फरीदी , शिवम मिश्रा, अहमद बक्स समेत भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Exit mobile version