गैस सिलेंडर की कमी एवं बढ़ती कीमतों, बिजली दरों में वृद्धि तथा पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में जिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्श
कटनी -मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कटनी जिले में बढ़ती महंगाई, रसोई गैस सिलेंडर की कमी एवं लगातार बढ़ती कीमतों, बिजली दरों में वृद्धि तथा पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया गया एवं कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आज आमजन महंगाई की मार से कराह रहा है। रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि और समय पर पर्याप्त उपलब्धता का अभाव सरकार की नीतिगत विफलता को दर्शाता है। उन्होंने मांग की कि गैस कीमतों में अनियंत्रित बढ़ोतरी के लिए जिम्मेदार तंत्र पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए तथा प्रत्येक नागरिक को रसोई गैस की सुचारु एवं पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आगे कहा कि गैस की कमी के कारण जहां आम नागरिकों का जीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं छोटे व्यापारियों, रेस्टोरेंट संचालकों एवं होटल व्यवसायियों को भी भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई स्थानों पर खाना बनाने में असमर्थता के चलते रेस्टोरेंट और होटल अस्थायी रूप से बंद होने की स्थिति में पहुंच गए हैं, जो स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। एड. अमित शुक्ला ने यह भी कहा कि पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। परिवहन लागत में वृद्धि के कारण आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे आमजन का जीवन और अधिक कठिन होता जा रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर तत्काल नियंत्रण कर आम जनता को राहत दी जाए।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड अमित शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रजनी वर्मा,राजेश जाटव,जितेन्द्र गुप्ता,अजय जैसवानी,मुकेश परोहा,मंगल सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता सौम्या राधेलिया,अल्पसंख्य प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष आफताब अहमद चोखे भाईजान,पार्षद मोसुफ़ अहमद बिट्टू, विनीत जायसवाल,उपाध्यक्ष श्याम पाहुजा,रंजीत सिंह,जालेम यादव,हाजी गुलाम जाफर,दिग्विजय सिंह,अजय कोल, नारायण निषाद, ओमप्रकाश मुन्ना कुशवाहा,इस्तियाक अहमद,सुधीर पटेल,विजय चंदवानी,सुरेश पांडे,अहमद कुरैशी,राजकुमार कल्लू विश्वकर्मा, मीनाक्षी वाल्वी,मनीषा सिंह,माधुरी जैन,मंजू निषाद,लता खरे,सुमन रजक, अदिता वर्मा,कल्पना पाठक,शोभा मंगलानी,श्याम यादव, जार्ज डेविड,रॉबिन पीटर,संदीप सिंह हांडा जितेंद्र पांडे, विनोद अहिरवार, जितेंद्र सिंह,चिंतामणि तिवारी,मजीद खान,रमेश अहिरवार,मुकेश बर्मन,शुभम सोनखरे,अभय खरे,रवि मंगलानी, ओमकार सिंह तेकाम,अजय वर्मा, ओमप्रकाश यादव,प्रदीप चौधरी, रामदास चौधरी,रवि चक्रवर्ती,सुरेश लालवानी,पदाधिकारी, पार्षदगण, ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस,सेवादल,सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
