Site icon Yashbharat.com

Dipawali Shopping Shub Muhurat: दीपावली से पूर्व 3 नवंबर तक खरीदारी के 6 बेहद शुभ योग

diwali2020

Diwali Shopping Muhurat दीपावली से पूर्व 25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक खरीदारी करने के लिए 6 दिन बेहद शुभ योग बन रहे हैं। ये 6 योग ऐसे खरीदारी के बन रहे हैं जो खरीदारी के लिए विशेष मंगलकारी माने गए हैं। ज्योतिषाचार्य सतीश सोनी के मुताबिक इन योगों में सर्वार्थ सिद्धि योग, राजयोग, अमृत सिद्धि योग, कुमार योग, रवि योग, गुरु पुष्य योग व त्रिपुष्कर योग शामिल हैं। दीपावली से पहले लोगों की ओर से सजावटी सामान, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, बर्तन, आभूषण, वाहन, भूमि, भवन, की खरीदारी की जाती है। इन शुभ योगो में बाजारों में रौनक बढ़ेगी। इसे लेकर व्यापारी उत्साहित हैं। वहीं त्योहारी सीजन में बाजारों में विशेष रौनक दिखाई दे रही है। सराफा, आटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक, कपड़ा आदि सेक्टर में जोरदार व्यापार हो रहा है।

दीपावली से पहले खरीदारी के 6 शुभ योग होने से बाजार में बूम आएगा। इस बार खासबात यह है कि कोरोना महामारी की वजह से पिछले दो साल से बाजार नरम था। इस बार बाजार में बूम आ रहा है। न केवल लोग खरीदारी कर रहे हैं। बल्कि बाजार के लिहाज से भी अच्छा हो रहा हैं। इसलिए कारोबारियों को उम्मीद है कि इस बार दीपावली पर व्यवसाय अच्छा चलेगा। इससे आगामी दिनों में भी बाजार के अच्छा रहने की उम्मीद बंधी है।

-खरीदारी के यह रहेंगे विशेष मुहूर्त

25 अक्टूबर – सर्वार्थसिद्धि और अमृत योग।

27 अक्टूबर – कुमार योग।

28 अक्टूबर – रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, गुरु पुष्य योग।

29 अक्टूबर – अमृत सिद्धि योग।

2 नवंबर – त्रिपुष्कर योग।

3 नवंबर – सर्वार्थ सिद्धि योग।

Exit mobile version