Site icon Yashbharat.com

जयपुर में दिल दहला देने वाला हादसा: SMS अस्पताल के ICU में आग, आठ की मौत

Screenshot 20251006 100710 Chrome

एजेंसी, जयपुर। जयपुर के सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल में दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रॉमा आईसीयू में सोमवार तड़के सुबह शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिसमें आठ मरीजों की मौत हो गई। हादसे के समय आईसीयू में 24 मरीज भर्ती थे। आग लगते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। ज्यादातर मरीज बेहोशी की हालत में मिले, जिनको स्टाफ ने ट्रॉलियों पर लादकर सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि, आठ गंभीर मरीजों को बचाया नहीं जा सका।

 

मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और अन्य मंत्री तुरंत ही मौके पर पहुंचे। हालात का जायजा लेकर मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। परिजन अस्पताल की लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

पीड़ितों ने बताया आंखों देखा हाल

 

Exit mobile version