Latest

रेलवे अस्पतालों में 1 मई से डिजिटल इलाज, UMID कार्ड से होगा रजिस्ट्रेशन

रेलवे अस्पतालों में 1 मई से डिजिटल इलाज, UMID कार्ड से होगा रजिस्ट्रेशन। पश्चिम मध्य रेलवे के सभी रेलवे अस्पतालों में 1 मई से इलाज की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल हो जाएगी। अब मरीजों को कागजी रेफरल की जरूरत नहीं होगी और रजिस्ट्रेशन UMID कार्ड नंबर के जरिए किया जाएगा। मोबाइल OTP से मरीज का वेरिफिकेशन किया जाएगा।

Digital Health System: 1 मई से रेलवे अस्पतालों में ऑनलाइन इलाज, UMID अनिवार्य
Digital Health System: 1 मई से रेलवे अस्पतालों में ऑनलाइन इलाज, UMID अनिवार्य

नई व्यवस्था के तहत इमरजेंसी और रेफरल सेवाएं भी ऑनलाइन रहेंगी। निजी अस्पताल में भर्ती मरीजों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी, जिस पर 24 घंटे के भीतर मंजूरी दी जाएगी। डिस्चार्ज प्रक्रिया भी ऑनलाइन ही पूरी होगी।

इस पहल से भोपाल मंडल सहित करीब 2 लाख रेल कर्मचारियों और उनके परिवारों को लाभ मिलेगा। अधिकारियों ने कर्मचारियों को UMID कार्ड अपडेट रखने और सही मोबाइल नंबर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

Back to top button