Latest

सुनीता विलियम्स के मिशन को लेकर नासा और बोइंग में खींचतान, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

सुनीता विलियम्स के मिशन को लेकर नासा और बोइंग में खींचतान, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर महज 8 दिनों के मिशन पर गए थे. 13 जून को दोनों की धरती पर वापसी होनी थी, लेकिन स्टारलाइनर के थ्रस्टर में खामी और हीलियम लीकेज के चलते इसे टाल दिया गया. अब 2 महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है लेकिन दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी की तारीख तय नहीं हो पाई है।

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 5 जून को बोइंग के स्टारलाइनर विमान से अंतरिक्ष में बने स्पेस स्टेशन पहुंचे थे, लेकिन विमान में आई तकनीकी खामी के चलते दोनों की वापसी का इंतज़ार बढ़ता ही जा रहा है. बुधवार देर रात नासा की ओर दी गई जानकारी से कयास लगाए जा रहे हैं कि अब दोनों की वापसी फरवरी 2025 में हो सकती है।

 

Back to top button