मनोरंजनEntertainmentFEATURED

धुरंधर 2: सिर्फ एक फिल्म नहीं, ‘ऑपरेशन पाकिस्तान’ का ब्लू प्रिंट – आदित्य धर ने दिखाया न्यू इंडिया का स्ट्रैटेजिक विजन

धुरंधर 2: सिर्फ एक फिल्म नहीं, ‘ऑपरेशन पाकिस्तान’ का ब्लू प्रिंट – आदित्य धर ने दिखाया न्यू इंडिया का स्ट्रैटेजिक विजन, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ सिर्फ एक ऐक्शन-थ्रिलर नहीं है, बल्कि यह फिल्म एक बड़े स्ट्रैटेजिक विज़न का आईना है। आदित्य धर ने अपनी पटकथा, निर्देशन और प्रोडक्शन के जरिए भारत की खुफिया कार्रवाई और रणनीति को पर्दे पर जीवंत किया है।

शाहरुख से भिड़ चुके विजय सेतुपति और रामायण एक्ट्रेस साई पल्लवी मणि रत्नम की फिल्म में, एआर रहमान का संगीत

धुरंधर 2: सिर्फ एक फिल्म नहीं, ‘ऑपरेशन पाकिस्तान’ का ब्लू प्रिंट – आदित्य धर ने दिखाया न्यू इंडिया का स्ट्रैटेजिक विजन

फिल्म में रणवीर सिंह की भूमिका जसकीरत सिंह उर्फ हमजा अली मजारी के माध्यम से पाकिस्तान के भीतर ऑपरेशन दिखाया गया है। पहले पार्ट में छिपाए गए सुरागों का विस्तार पार्ट 2 में हुआ है, जहां ऑपरेशन पाकिस्तान के तहत आतंकवाद, ड्रग्स, नकली नोट और हथियारों की सप्लाई जैसी गतिविधियों को बेनकाब किया गया है।

आदित्य धर ने फिल्म में बलोचिस्तान को साथ लेकर काम करने और बलिदान के महत्व को भी दिखाया है। आर माधवन के किरदार अजय सान्याल के निर्देशन में हमजा अली और अन्य प्रशिक्षित एजेंट मिशन को अंजाम देते हैं। फिल्म का आखिरी सीन दर्शाता है कि बलिदान ही परम धर्म है और नए भारत की तैयारियों का ब्लू प्रिंट तैयार किया जा रहा है।

धुरंधर 2 में सिर्फ एक्शन नहीं, बल्कि रणनीति, गहराई और न्यू इंडिया के साहसिक दृष्टिकोण की झलक है – एक ऐसा ऑपरेशन, जो पर्दे पर भी पाकिस्तान के असली चेहरे को बेनकाब करता है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम