Site icon Yashbharat.com

पीएम मेगा मित्र पार्क से धार को नई पहचान, ऑनलाइन रजिस्ट्री शुरू; निवेशकों के लिए बना आकर्षण केंद्र

पीएम मेगा मित्र पार्क से धार को नई पहचान, ऑनलाइन रजिस्ट्री शुरू; निवेशकों के लिए बना आकर्षण केंद्र

पीएम मेगा मित्र पार्क से धार को नई पहचान, ऑनलाइन रजिस्ट्री शुरू; निवेशकों के लिए बना आकर्षण केंद्र

धार (18 मार्च) पीएम मेगा मित्र पार्क से धार को नई पहचान, ऑनलाइन रजिस्ट्री शुरू; निवेशकों के लिए बना आकर्षण केंद्र,  जिले के बदनावर स्थित पीएम मेगा मित्र पार्क परियोजना अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। निवेशकों के लिए भूखंडों की रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने के कारण निवेशकों को धार आए बिना ही जमीन का स्वामित्व मिल रहा है। इससे उद्योग स्थापना की तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक, गाइडलाइन दरों पर अंतिम निर्णय से पहले नागरिक 21 मार्च तक दे सकते हैं सुझाव

पीएम मेगा मित्र पार्क से धार को नई पहचान, ऑनलाइन रजिस्ट्री शुरू; निवेशकों के लिए बना आकर्षण केंद्र

परियोजना के पहले चरण में अब तक 25 निवेशकों ने कुल 14,099 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव दिए हैं। इनमें प्रमुख रूप से वर्धमान टेक्सटाइल समूह लगभग 2,000 करोड़ रुपये तथा जैन कार्ड इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड करीब 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है। इसके अलावा कई अन्य बड़े एवं मध्यम उद्योग समूह भी इस टेक्सटाइल पार्क से जुड़ने की तैयारी में हैं।

पीएम मेगा मित्र पार्क का उद्देश्य कपास से लेकर फैब्रिक और तैयार वस्त्र तक की पूरी औद्योगिक श्रृंखला को एक ही स्थान पर विकसित करना है। इससे स्थानीय किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा तथा मालवा-निमाड़ क्षेत्र को टेक्सटाइल उद्योग के नए केंद्र के रूप में पहचान मिलेगी।

परियोजना क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का कार्य भी तेजी से जारी है। सड़क, पानी की पाइपलाइन और बाउंड्रीवाल सहित अन्य निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं। विशेषज्ञों के अनुसार जमीन का स्वामित्व मिलने के बाद निवेशक शीघ्र ही उद्योग निर्माण कार्य शुरू करेंगे, जिससे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे और धार जिले की आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

Exit mobile version