Dhar Accident: धार। नौगांव थाना अंतर्गत फोरलेन पर गुरुवार सुबह हादसे में एक नेशनल खिलाड़ी की मौत हो गई, साथ ही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पर डायल 100 मौके पर पहुंची व घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर अवस्था में महिला को इंदौर रिफर किया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले का नाम विजय बताया गया है, परिवार को भी हादसे की सूचना दी गई है। दोनों की जयपुर की ओर नेशनल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जा रहे थे। धार परिचित श्री नागर सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे, इधर प्राथमिक उपचार के बाद युवती को गंभीर हादसे में इंदौर रिफर किया गया। News Updating…
