Site icon Yashbharat.com

Dhar: बेटी चीखती रही… भाई और रिश्तेदार लाठियों से पीटते रहे

06RanPakur34c 204153

धार। अमानवीय घटना को रोकने के लिए जब पुलिस ही आगे नही आएगी । तो जाति धर्म के नाम पर ऐसे कृत्यों पर आखि को लगाम लगाएगा। आज भी बेटियां पिटती है अपना जीवनसाथी चुनने के लिए। आज ही जब बाग के घटबोरी में दूसरी जाति के लड़के के साथ भागने पर भाई और रिश्तेदारों द्वारा युवती को खुलेआम डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी बनाया। तीन दिन तक वीडियो वायरल हुआ, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। धार एसपी आदित्य प्रतापसिंह के पास वीडियो पहुंचा तो उन्होंने कार्रवाई के लिए कहा। इस पर पुलिस ने शनिवार को सात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल युवती लापता है। मालूम हो, बेटमा में 24 जून को दूसरे समाज में शादी करने से नाराज नाबालिग भाई ने गर्भवती बहन को उसके ससुराल में जाकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। पिटाई का 1 मिनट 33 सेकंड का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक व्यक्ति युवती को पकड़कर रखता है, भाई व रिश्तेदार उसे पीटते हैं। वीडियो में अन्य लोग भी दिख रहे हैं लेकिन वे उसे बचाने का प्रयास नहीं करते हैं।

Exit mobile version