Site icon Yashbharat.com

Dewas TI Hadsa फर्ज की खातिर जान देने वाले टीआई के परिवार को एक करोड़ रुपये देने CM शिवराज की घोषणा

s 159

बड़वानी में कल Dewas TI Hadsa फर्ज की खातिर जान देने वाले टीआई राजाराम वात्सले के परिवार को एक करोड़ रुपये देने CM शिवराज सी सिंह ने घोषणा की है। मुख्यमंत्री चौहान ने बताया की टीआई स्वर्गीय राजाराम वात्सले के परिवार को 1 करोड़ की सम्मान निधि दी जाएगी। राजकीय सम्मान से साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।  राज्य शासन की ओर से मंत्री प्रेम सिंह पटेल अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

बता दें कि नेमावर थाने में पदस्थ टी आई राजाराम का कल जामनेर नदी में शव को निकालते समय दुखद निधन हो गया था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कन्नौद सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि नेमावर के समीप कुंडगांव में जामनेर नदी पर स्टापडेम बना है। यहां अज्ञात शव की सूचना मिली थी। इस पर टीआइ वास्कले मौके पर पहुंचे। उन्होंने डैम में शव देखा था। गोताखोर दल आता, इससे पूर्व ही टीआइ स्वयं नदी में कूद गए।

Exit mobile version