देव दिवाली 2025 तिथि कंफ्यूजन खत्म, जानें इस साल कब मनाई जाएगी गंगा महाआरती और दीपोत्सव
देव दिवाली 2025 तिथि कंफ्यूजन खत्म, जानें इस साल कब मनाई जाएगी गंगा महाआरती और दीपोत्सव

Kab hai dev Diwali: देव दिवाली 2025 तिथि कंफ्यूजन खत्म, जानें इस साल कब मनाई जाएगी गंगा महाआरती और दीपोत्सव। कार्तिक पूर्णिमा के दिन काशी नगरी यानी बनारस में देव दीपावली का भव्य पर्व मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन देवता खुद पृथ्वी पर उतरते हैं और गंगा मां की आरती करते हैं।
देव दिवाली 2025 तिथि कंफ्यूजन खत्म, जानें इस साल कब मनाई जाएगी गंगा महाआरती और दीपोत्सव
इस दौरान गंगा तटों पर लाखों दीपों की रोशनी से पूरा बनारस भव्य दिखाई देता है.देव दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश की विजय और अहंकार पर भक्ति की जीत का प्रतीक है. यह पर्व हमें सिखाता है कि जब जीवन में श्रद्धा और सेवा का दीप जलता है तभी सच्चा प्रकाश पर्व होता है।
द्रिक पंचाग के मुताबिक, देव दीपावली को देव दिवाली भी कहा जाता है. यह पर्व भगवान शिव की त्रिपुरासुर नामक दैत्य पर विजय को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है. इसलिए देव दीपावली उत्सव को त्रिपुरोत्सव अथवा त्रिपुरारी पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है, जो कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मनाई जाती है. वहीं, देव दिवाली मनाने को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति है क्योंकि पूर्णिमा तिथि 4 नवंबर से शुरू हो रही है।








