Site icon Yashbharat.com

पड़र के चशोटी में बादल फटने से तबाही: 30 से ज़्यादा की मौत, बचाव अभियान जोरों पर

Cloud Burst In Chasoti:पड़र के चशोटी में बादल फटने से तबाही: 30 से ज़्यादा की मौत, बचाव अभियान जोरों पर।

पड़र के चशोटी में बादल फटने से तबाही: 30 से ज़्यादा की मौत, बचाव अभियान जोरों पर

उत्तर भारत में मानसून जारी है. पहाड़ी इलाकों से बादल फटने और बाढ़ आने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. ताजा खबर जम्मू संभाग के किश्तवाड़ से आई है. यहां पाडर इलाके में बादल फटा है. हादसे में 30 लोगों की मौत की खबर है. रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है. बादल फटने के बाद इलाके की नदियों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं।

केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा- अभी-अभी, जम्मू-कश्मीर के नेता प्रतिपक्ष और स्थानीय विधायक श्री सुनील कुमार शर्मा से हमें जानकारी मिली है पाडर के चसोती क्षेत्र में बादल फटा है. हमनें किश्तवाड़ के उपायुक्त श्री पंकज कुमार शर्मा से बात की।

Exit mobile version