katniमध्यप्रदेश

एसपी कलेक्टर के पत्राचार के बाबजूद जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में लगे तीन दर्जन कैमरे नहीं हुए चालू हो रहीं लगातार चोरी की घटनाये

एसपी कलेक्टर के पत्राचार के बाबजूद जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में लगे तीन दर्जन कैमरे नहीं हुए चालू हो रहीं लगातार चोरी की घटनाय

कटनी-शासकीय अस्पताल परिसर के एम.सी.एच. बिल्डिंग में कुल 28 कैमरे लगे हैं, सभी कैमरे बंद हैं। एम.सी.एच. विल्डिंग के बंद पड़े सभी 28 सी.सी.टी.व्ही. कैमरे संबंधित से चालू कराये जाने पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर तक ने पत्राचार किया है लेकिन जिला अस्पताल प्रबंधन द्वारा लापरवाही के चलते आज तक इस ओर कोई कदम नहीं उठाया गया यही वार्ड के बाहर से दर्जनों मोटरसाइकिल भी चोरी हुयी है जिनका आज तक कोई सुराग नहीं लग पाया वहीं कोतवाली पुलिस द्वारा अस्पताल प्रबंधन ओर कलेक्टर कार्यालय में कैमरे चालू कराने कई बार पत्राचार किया गया है जिससे कि पुनः कोई गंभीर अपराध शासकीय अस्पताल परिसर में घटित होने पर अस्पताल में लगे कैमरों की फुटेज देखा जाकर उसके आधार पर त्वरित कार्यवाही विधि अनुसार की जा सके l

अस्पताल से फरार महिला अपराधी के फुटेज आज तक नहीं मिल पाए पुलिस को- महिला बंदी दिल्लगी पारधी के पुत्र रोही उम्र 07 माह का स्वास्थ्य खराब होने से उपचार हेतु शासकीय अस्पताल कटनी में दिनांक 12.12.2024 को जिला जेल कटनी में दाखिल किया गया था। महिला बंदी दिल्लगी पारधी की सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में दिनांक 13.12.2024 को प्रातः 10 बजे से शाम 06.00 बजे तक महिला प्र.आर. 69 धर्मा चौधरी तथा म.आर. 753 प्रियंका शुक्ला रक्षित केन्द्र कटनी की ड्यूटी लगाई गई थी। तभी महिला अस्पताल से फरार हो गई जिसकी तलाश आज तक जारी है

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि