Site icon Yashbharat.com

गाली गलौज, मारपीट व घर पर पथराव के बावजूद पुलिस ने थमाया पुलिस अहस्तक्षेप योग्य मामले का कागज

IMG 20250130 WA0013 1

गाली गलौज, मारपीट व घर पर पथराव के बावजूद पुलिस ने थमाया पुलिस अहस्तक्षेप योग्य मामले का काग

कटनी। रंगनाथ नगर थाना अंतर्गत भठ्ठा मोहल्ला कच्छी का बाड़ा निवासी 52 वर्षीय सुरेन्द्र प्रताप मौर्य पिता स्वर्गीय सत्यनारायण मौर्य पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में छाया निषाद, टिल्लू निषाद, गुड्डू निषाद, गोलू निषाद सहित अन्य लोगों पर अनावश्यक गाली गलौज करने व घर पर पथराव करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीडि़त का मुलाहिजा कराते हुए पीडि़त को न्यायालय जाने की सलाह दी है। सुरेन्द्र मौर्य का आरोप है कि आरोपियों के द्धारा मकान के सामने से कुत्ता भगाने की बात पर विवाद करते हुए न केवल उसके साथ मारपीट की गई बल्कि घर पर पथराव भी किया गया। इसके बावजूद पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की है और अपराधिक प्रकरण होने के बावजूद उसे न्यायालय जाने की सलाह दी है। पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते हुए आरोपियों पर अपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।

Exit mobile version