डिप्टी सीएम का योद्धा अवतार! जगदीश देवड़ा ने हाथ में तलवार और ढाल लेकर दिखाए जौहर, वीडियो हुआ वायरल

डिप्टी सीएम का योद्धा अवतार! जगदीश देवड़ा ने हाथ में तलवार और ढाल लेकर दिखाए जौहर, वीडियो हुआ वायरल

डिप्टी सीएम का योद्धा अवतार! जगदीश देवड़ा ने हाथ में तलवार और ढाल लेकर जौहर दिखाए। मध्य प्रदेश के मंदसौर में श्रावण के आखिरी सोमवार पर पशुपतिनाथ महादेव की सवारी निकाली गई।

इसमें डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा भी शामिल हुए। सवारी में चल रहे अखाड़ों को देख वे खुद को रोक नहीं पाए और उनसे तलावार और ढाल लेकर करतब दिखाए।

मध्य प्रदेश के मंदसौर में श्रावण माह के आखिरी सोमवार पर आज श्री पशुपतिनाथ महादेव की शाही सवारी निकल रही है। इसके शुभारंभ में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी शामिल हुए। डिप्टी सीएम देवड़ा ने सवारी में तलवारबाजी के हैरतअंगेज करतब दिखाए।

ADVERTISING

कलाकारों से तलवार और ढाल लेकर उप मुख्यमंत्री ने दिखाए करतब

सोमवार को बाबा आशुतोष की सवारी धूमधाम से निकाली गई। बाबा की सवारी में मध्य प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री और मल्हारगढ़ विधायक जगदीश देवड़ा भी शामिल हुए। देवड़ा यहां अखाड़ा कलाकारों के बीच उतर गए और खुद तलवारबाजी करने की इच्छा जाहिर की।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा उनकी तलवारबाजी का वीडियो

कलाकारों से तलवार और ढाल अपने हाथों में लेने के बाद उन्होंने जब अपनी तलवार का जौहर दिखाना शुरू किया, तो सवारी में मौजूद लोग उनके करतब को देखते रह गए। मंत्री देवड़ा द्वारा की गई तलवारबाजी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

करतब दिखाकर बढ़ाया कलाकारों का हौसला

वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने हाथों में तलवार और ढाल थामकर अखाड़े में करतब दिखाए। ये पहली बार नहीं, जब जगदीश देवड़ा ने अपनी तलवारबाजी का जौहर दिखाया हो। इससे पहले भी मल्हारगढ़ में बाबा रामदेवजी की शोभायात्रा में भी तलवारबाजी का जौहर दिखा चुके हैं। इसके अलावा नारायणगढ़ में बच्चों के साथ कबड्डी भी खेल चुके हैं।

उनकी इस कला के सभी लोग कायल हैं। डिप्टी सीएम देवड़ा के पास वित्त विभाग का जिम्मा भी हैं और पिछले दिनों उन्होंने बजट भी पेश किया था।

Exit mobile version