Site icon Yashbharat.com

डिप्टी सीएम ने कहा-कटनी जिले को संजय पाठक जैसे दिलदार ब्राम्हण व्यक्तित्व मिलना सौभाग्य की बात 

IMG 20250622 WA0032

कटनी। जिला स्तरीय ब्राह्मण समाज द्बारा बरगवां स्थित निर्मल सत्य गार्डन में मेधावी छात्र- छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में कटनी जिले के हजारों विप्र बंधुओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, विजयराघवगढ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक की गरिमामयी उपस्थिति रही।मुख्यातिथि श्री शुक्ल ने प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टण्डन, बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडे, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष रामचंद्र तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, नगर अध्यक्ष राजू शर्मा, सुनील मिश्रा, बिल्लू शर्मा सभी अतिथियों ने मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में लगभग 170 छात्रों सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिले भर से आए ब्राह्मण समाज के लोगों की भारी संख्या मे उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में अतिथियों ने अपने अपने उद्बोधन में सभी मेधावी छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते विचार व्यक्त किए l

इस मौके पर डिप्टी सीएम श्री शुक्ल ने कहा कि ब्राम्हणों को विरासत में श्रेष्ठता मिली है हमें समाज के उत्थान के लिये अपनी श्रेष्ठता का परिचय देना चाहिये। यथायोग समाज के गरीब दीनहीन लोगों की मदद के लिये कदम बढाना चाहिए।उन्होंने छात्रों को संदेश दिया कि स्कूल कालेज लाईफ में अध्ययन कार्य को लक्ष्य निर्धारित करके पूरा करें सफलता निश्चित मिलेगी और निराशावादी न बनकर आशावादी बने निरंतर प्रयास करे। श्री शुक्ल ने कहा कि विधायक और ब्राम्हण समाज में कटनी जिले को संजय पाठक जैसा व्यक्तित्व मिला है।संजय बहुत अच्छे इंसान है,दिलदार है,दिलेर है जो मुंह में है वहीं अंदर है उनके अंदर सहयोग और गरीबों को मदद करने का जज्बा है। उन्होंने कहा कि ब्राम्हण सभी एक हो हर आयोजन में संगठन में वितरित न होकर एकजुटता का परिचय दे।उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने ब्राम्हण समाज को जमीन दान करने की घोषणा

ब्राम्हण समाज के सम्मान समारोह में विगढ विधायक श्री संजय पाठक ने कहा कि ब्राम्हण समाज की एक बडी जनसंख्या की उपस्थिति से मन प्रसन्न हो गया आज छात्रों की प्रतिभा को सम्मान करने का अवसर मिला है।उन्होंने कहा छात्रों को पूरी मेहनत से स्वयं पर भरोसा रखते हुये लक्ष्य तय करना चाहिए माता पिता अपने बच्चों को हर परिस्थिति से समझौते करके अध्ययन कराते है यह छात्रों को ध्यान रखकर माता पिता का नाम गौरवान्वित करने अथक परिश्रम करना होगा।श्री पाठक ने कहा कि ब्राम्हण समाज के लिये कटायेघाट के समीप उनकी निजी भूमि है जिसे वे समाज के लिये दान दे रहे है उसमें भवन बनाया जाये उन्होंने कहा मैं हरसंभव समाजिक उत्थान के लिये सहयोग देता रहूंगा लेकिन हर समाज के व्यक्ति के सहयोग जरूरी है।

इस मौके पर डा एसके शर्मा,  रमेश शूक्ला, महेश शुक्ला,  रामनरेश त्रिपाठी,  सुनील उपाध्याय, सुनील मिश्रा, वीरेन्द्र मिश्रा, जागेश्वर पाठक, सरमन तिवारी, प्रमोद गर्ग, विनय दीक्षित, पप्पू मिश्रा, राजेश तिवारी, मनोज तिवारी, अंशुल तिवारी, कोका शुक्ला, हर्ष पांडे सहित हजारों विप्र बंधुओं की उपस्थिति रही।

 

Exit mobile version