Site icon Yashbharat.com

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग ने गाँधी जयंती पर मनाया मघ निषेध दिवस

IMG 20241002 WA0019

कटनी – सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभागकटनी एवं संस्था राजीव कुमार समाज कल्याण ग्राम विकास शोध संस्थान एवं ग्राम जन शिक्षण संस्थान झिंझरी कटनी विद्यालय में आयोजित हुआ गांधी जी एवं शास्त्री जी की जयंती पर समारोह

द इंटरनेशनल स्कूल आफ़ दिव्यांग जन विद्यालय में आयोजित हुआ गांधी जी एवं शास्त्री जी की जयंती पर समारोह विद्यालय में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर समारोह आयोजित किया गया ।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने सर्वप्रथम दोनों महानुभावों के तैल चित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।

विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने संपन्न किया ।
तत्पश्चात संगीत शिक्षक प्रदीप रैदास एवं बुद्ध प्रिय गौतम ने वैष्णव जन ते ने कहिए एवं रघुपति राघव राजा राम गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी ।महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला एवं देश हित में उनके योगदानों की चर्चा की।स्वच्छता अभियान को सफल बनाने हेतु अपना योगदान देते हुए संस्था संचालक राजीव कुमार रायकवार के नेतृत्व में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने विद्यालय प्रांगण में सफाई की एवं कूड़ा कचरा निर्धारित डस्टबिन में डाला।

 

गांधीजी एवं शास्त्री जी के नारों एवं जयकारों के घोष के साथ समारोह संपन्न हुआ विद्यालय में मुख्य अतिथि नयन सिंह उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग कटनी एवं नम्रता चौबे अमित दुबे दिव्यांशु कुररिया आदिल खान जी ने गांधी जी एवं शास्त्री जी की जयंती पर विद्यालय परिवार को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Exit mobile version