Site icon Yashbharat.com

Denver Airport Emergency: डेनवर रनवे पर बोइंग 737 में लगी आग, कूद कर भागे यात्री, देखें वीडियो

27 07 2025 american airlines fire

न्यूयॉर्क Denver Airport Emergency डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। मियामी जा रही अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट AA-3023 को टेकऑफ के दौरान अचानक रोकना पड़ा गया। दरअसल, विमान के एक टायर में आग लग गई थी, जिससे अफरातफरी की स्थिति बन गई। उसके बाद यात्रियों को स्लाइड के जरिए विमान से तुरंत बाहर निकाला गया। विमान में 173 यात्री और छह क्रू सदस्य सवार थे।

इमरजेंसी के दौरान यात्री की लापरवाही

सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक यात्री को आपातकालीन स्लाइड से उतरते हुए देखा जा सकता है। वह अपने कंधे पर बच्चे को लटकाए हुए था। उसके साथ में सामान भी खींच रहा था। इस हरकत पर लोगों ने उसकी कड़ी आलोचना की, क्योंकि आपातकालीन निकासी के दौरान सामान ले जाना प्रतिबंध होता है।

घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:45 बजे हुई। विमान रनवे पर टेकऑफ की तैयारी में था। इसी दौरान उसके रियर लैंडिंग गियर के एक टायर में आग लग गई। एयरलाइन ने जानकारी दी कि विमान को तुरंत रोक दिया गया। इमरजेंसी प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए।

Exit mobile version