Site icon Yashbharat.com

खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक लगाने की मांग, विहिप-बजरंग दल ने निगम प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी,चार नवम्बर को होगा आंदोलन 

IMG 20261101 WA0043

खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक लगाने की मांग, विहिप-बजरंग दल ने निगम प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी,चार नवम्बर को होगा आंदोलन

कटनी। मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के बावजूद शहर एवं बाहरी क्षेत्रों में खुलेआम मांस-मछली की बिक्री जारी रहने पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने नगर निगम प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई है। संगठन ने इस संबंध में नगर निगम प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर खुले में हो रहे मांस-मछली के विक्रय पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि शहर के मिशन चौक क्षेत्र, बरगवां में सड़क किनारे खुले में मछली की बिक्री, लखेरा क्षेत्र, तिलक कॉलेज मोड़ सहित कई अन्य स्थानों पर खुलेआम मांस-मछली का कारोबार संचालित हो रहा है। इसके कारण आसपास के क्षेत्रों में दुर्गंध फैल रही है, जिससे स्थानीय नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

संगठन का कहना है कि खुले में मांस-मछली की बिक्री और उससे फैलने वाली गंदगी एवं दुर्गंध से जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। लोगों को सांस लेने में परेशानी, अस्थमा और बार-बार छींक आने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि एक सप्ताह के भीतर उल्लेखित स्थानों सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में खुले में मांस-मछली की बिक्री बंद कराई जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

Exit mobile version