Site icon Yashbharat.com

CG Board Scam: परीक्षा परिणाम के नाम पर ठगी, अभिभावकों से 10 हजार रुपये की मांग

cyber crime

cyber crime

CG Board Scam: परीक्षा परिणाम के नाम पर ठगी, अभिभावकों से 10 हजार रुपये की मांग। लोगों को शिकार बनाने के लिए साइबर ठग नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। जालसाज अब 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में पास कराने के नाम पर विद्यार्थियों और अभिभावकों से रुपये मांग रहे हैं। धमतरी में सामने आए कुछ मामलों में ठगों ने विद्यार्थियों व पालकों को कॉल किया।

CG Board Scam: परीक्षा परिणाम के नाम पर ठगी, अभिभावकों से 10 हजार रुपये की मांग

इस दौरान ठग ने पालक से कहा कि आपका बच्चा दो विषयों में फेल हो गया है, उसे पास करने के लिए पांच से 10 हजार रुपये देने होंगे। दरअसल, प्रदेशभर में 36 केंद्रों पर 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा रही हैं।

इस हफ्ते जारी हो सकते हैं रिजल्ट

मांशिमं ने मई के पहले सप्ताह में इनके परिणाम जारी करने की संभावना जताई है। इसका फायदा उठाते हुए ठग सक्रिय हैं, जो विद्यार्थियों के पालकों का मोबाइल नंबर प्राप्त कर इन दिनों उन्हें ठगी का शिकार बनाने की कोशिश में हैं। लोगों से रुपये ऐंठने के लिए ठग क्यूआर कोड भेज रहे हैं। रुपये नहीं देने पर बच्चे को फेल करने की धमकी भी दे रहे हैं।

पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

धमतरी पुलिस ने पालकों को सतर्क करते हुए कहा कि ऐसे काल आने पर तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।

केस 1 : कॉल पर कहा दो विषयों में फेल है

धमतरी के हाई स्कूल देवपुर की 10वीं की छात्रा ईशा के पालक के पास 9038271721 मोबाइल पर कॉल आया और ठग ने कहा कि आपके बच्चे कक्षा 10वीं की परीक्षा में दो विषयों में फेल हैं। पास कराना चाहते हैं, तो पांच से 10 हजार रुपये उनके द्वारा भेजे गए चंदन सिंह के नाम से इस बार कोड पर रुपये जमा करें। इसकी जानकारी पालक ने स्कूल के प्राचार्य केपी साहू को दी, तब उन्होंने इसे फ्राड कॉल बताकर ठग होने की जानकारी दी।

केस 2 : पास कराने के लिए रुपये देने होंगे

नरेन्द्र साहू के बेटे के पास भी 10वीं में दो विषयों में फेल होने का झांसा देने वाला कॉल आया। उनके पास भी मोबाइल नंबर 8961423419 से आए कॉल में कहा गया कि आपका बच्चा दो विषयों में फेल हो गया है। पास कराने के लिए रुपये देने होंगे।

शिक्षा मंडल ने किया सचेत

फर्जी काल की शिकायत मिलने पर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पालकों को फर्जी कॉल से सचेत रहने और इसकी सूचना थाने में देने की अपील की है। सभी जिलों को भेजे गए पत्र में मंडल ने पुलिस से सहायता लेने की भी बात कही है।

CG Board Scam: परीक्षा परिणाम के नाम पर ठगी, अभिभावकों से 10 हजार रुपये की मांग

Exit mobile version