Sunday, May 10, 2026
Latest:
Latest

होटल में तोड़फोड़ को लेकर पुराना बस स्टैंड व्यापारी संघ में आक्रोश, ज्ञापन सौंप कर तत्वों पर कार्रवाई की मांग 

कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र के मुड़वारा रेलवे स्टेशन रोड जिला अस्पताल के सामने स्थित होटल में तोड़फोड़ करने और संचालक सहित कर्मचारियों से मारपीट करने के मामले में व्यापारी संघ ने पुलिस अधीक्षक के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। व्यापारियों ने बताया कि मुड़वारा रेलवे स्टेशन रोड जिला अस्पताल के सामने स्थित शंकर भोजनालय में 17 नवंबर 2024 को सुबह साढ़े 11 बजे अंकुश पिता लाखन शिवहरे नामक युवक आया। उसने होटल से खाना पार्सल कराया। साथ ही उसने अतिरिक्त डिस्पोजल मांगे, जिसे दे दिया गया। इसके बाद उसके दोबारा डिस्पोजल की मांग की गई तो उससे कहा गया है कि इसके अतिरिक्त रुपए लगेंगे। इसी बात को लेकर अंकुश शिवहरे होटल संचालक विनय साहू से मरपीट करते हुए गाली-गलौज करने लगा। इसके अलावा अपने अन्य करीब 20 साथियों को बुलवाकर होटल में तोड़फोड़ की और होटल के कर्मचारियों से मारपीट की। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले गई। मारपीट और थाने जाने की जानकारी मिलने पर छोटा भाई विकास साहू भी पुलिस थाने पहुंचा। पुलिस थाने में पुलिस कर्मियों ने जबरदस्ती समझौता करने का दबाव बनाया और छोटे भाई विकास साहू को थाने में ही पीछे बने कमरे में ले जाकर अरुण पाल सिंह, अजीत मिश्रा, अजय सिंह सहित दो अन्य पुलिस कर्मियों ने जमकर मारपीट की। जिससे विकास साहू के आंखों और हाथ-पैर में गंभीर अंदरुनी चोट आई है। ज्ञापन में व्यापारी संघ ने मारपीट करने वाले आरोपियों और थाने में बेवजह मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान कीर्ति बिचपुरिया, पंकज शर्मा, विनय साहू, विकास साहू, अमित जायसवाल, बाला मिश्रा, बाला श्रीवास्तव, पीतांबर प्यासी, लच्छू मोटवानी, वीरभान इदनानी, शंकर साधवानी, लक्की अग्रहरि, जसवंत देवनानी, रुपेश साहू, श्रीकांत साहू, सैंकी आनंद सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक