Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR पर इंद्र देव मेहरबान! आज भी जमकर होगी बरसात, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट Delhi Weather Update: रविवार का दिन राजधानी दिल्ली और एनसीआर में पूरी तरह बारिश के नाम रहा। सुबह से ही तेज बारिश ने कई इलाकों में दस्तक दी, जो शाम तक जारी रही। शाम के वक्त घने बादलों के साथ जोरदार बारिश हुई, जिससे कई जगहों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया और कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। इस दौरान मौसम सुहावना बना रहा, लेकिन भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया।
आज भी जमकर बरसेंगे बादल
मौसम विभाग (IMD) ने सुबह करीब 10 बजे दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्सों में येलो अलर्ट को बदलते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। घने बादलों के बीच राजधानी में अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।
read also Stocks to Watch: Adani Group, IIFL,PNB,ONGC से लेकर Berger Paints तक, आज इन शेयरों में दिखेगा एक्शन
अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम?
सोमवार को बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, साथ ही अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की उम्मीद है। इस दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 13 अगस्त को भी हल्की बारिश के साथ तापमान 34 और 27 डिग्री के आसपास रहेगा। 14 और 15 अगस्त को फिर से हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जिसके चलते येलो अलर्ट रहेगा। इन दोनों दिनों में तापमान 32-33 डिग्री अधिकतम और 27-28 डिग्री न्यूनतम रह सकता है। 16 और 17 अगस्त से बारिश में कमी आ सकती है, लेकिन बादल बने रहेंगे, जिससे उमस वाली गर्मी बढ़ने की संभावना है। इस दौरान तापमान 33-34 डिग्री अधिकतम और 27 डिग्री न्यूनतम के आसपास रहेगा।
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR पर इंद्र देव मेहरबान! आज भी जमकर होगी बरसात, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
बारिश ने ली बच्चों की जान
दिल्ली-NCR के कई इलाकों में रविवार को हुई भारी बारिश के कारण जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौसम विभाग ने ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही, दिल्ली में बारिश से संबंधित हादसों में दो बच्चों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्टे के मुताबिक, इनमें से एक घटना आउटर दिल्ली के रणहौला इलाके की है, जहां शनिवार को 13 साल के आदित्य राज की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, क्रिकेट खेलते समय वह बिजली के खंभे के संपर्क में आ गया था। परिवार ने इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
read also Citroen Basalt Price: चौंका देगी Citroen Basalt की कीमत, कीमत से दंग रह गए धोनी!
वहीं दूसरी घटना रोहिणी सेक्टर-20 की है। यहां एक डिस्ट्रिक्ट पार्क में 7 साल के बच्चे तरुण की डूबने से मौत हो गई। पार्क में बारिश का पानी जमा हो जाने से एक बड़ा तालाब बन गया था। शनिवार को तरुण वहां खेलते समय पानी में नहाने चला गया, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण वह डूब गया। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही बच्चे को अस्पताल ले जाया गया था।
