Site icon Yashbharat.com

दिल्ली-सहारनपुर ट्रेन हादसा टला! पाइप और पत्थरों से पटरी उड़ाने की कोशिश

Screenshot 20250601 142917 Chrome

दिल्ली-सहारनपुर ट्रेन हादसा टला! पाइप और पत्थरों से पटरी उड़ाने की कोशिश। दिल्ली से यूपी के शामली को ओर जा रही दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन को शनिवार को डिरेल करने की कोशिश की गई है. कुछ शरारती तत्वों ने रेलवे ट्रैक पर करीब 10 फीट लंबा लोहे का पाइप रख दिया था. ट्रैक पर भी पत्थर बिछा दिए थे. हालांकि, लोको पायलट की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा टल गया।

दिल्ली-सहारनपुर ट्रेन हादसा टला! पाइप और पत्थरों से पटरी उड़ाने की कोशिश

जानकारी के मुताबिक रात करीब 10:30 बजे ट्रेन जब शामली और बलवा स्टेशन के बीच पहुंची तो ट्रैक पर पाइप और बड़े बड़े पत्थर रखे मिले. हालांकि लोको पायलट की सजगता से बड़ी अनहोनी टल गई. लोको पायलट ने ट्रैक पर दूर से पाइप देख लिया था. जिससे उसने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाया. जिसकी वजह से काफी देर तक ट्रेन जंगल में खड़ी रही।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

इधर ट्रेन रुकने की वजह से यात्री परेशान होने लगे. उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ा. घटना की जानकारी लगते ही आरपीएफ, जीआरपी और शामली पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम, एएसपी संतोष कुमार सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे. अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के इलाके में छानबीन भी की. पुलिस जांच में यह सामने आया है कि लोहे के ये पाइप नलकूप से चोरी किए गए थे, जिन्हें बाद में रेलवे ट्रैक पर रख दिया गया.

Exit mobile version