Site icon Yashbharat.com

Delhi Police Big Operation: ISI से जुड़े जासूसी और हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

Delhi Police Big Operation: ISI से जुड़े जासूसी और हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

Delhi Police Big Operation: ISI से जुड़े जासूसी और हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

Delhi Police Big Operation: ISI से जुड़े जासूसी और हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता मिली है। एक अंतरराज्यीय जासूसी और हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दिल्ली और पंजाब से कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में इस नेटवर्क के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े होने के संकेत मिले हैं।

Delhi Police Big Operation: ISI से जुड़े जासूसी और हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह देश के कई हिस्सों में अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। आरोप है कि यह लोग हथियारों की तस्करी के साथ-साथ संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरे भी लगा रहे थे, जिनका इस्तेमाल जासूसी के लिए किया जा रहा था। कई कैमरे सोलर पावर से चलाए जा रहे थे और उनकी लाइव फीड विदेश में बैठे हैंडलर्स तक पहुंच रही थी।

जांच में सामने आया है कि इन कैमरों को खास तौर पर संवेदनशील स्थानों और आर्मी मूवमेंट वाले क्षेत्रों के पास लगाया गया था। आरोपियों ने बेरोजगार युवकों को पैसे का लालच देकर इस काम में शामिल किया था। पुलिस को शक है कि यह नेटवर्क आगे चलकर ड्रग्स तस्करी जैसे अपराधों में भी विस्तार करने की योजना बना रहा था।

दिल्ली से गिरफ्तार एक आरोपी अतुल राठी पर हथियारों की सप्लाई और नेटवर्क संचालन की जिम्मेदारी थी। ये लोग सोशल मीडिया ऐप्स के जरिए आपस में संपर्क में रहते थे ताकि उनकी गतिविधियों का पता न चल सके।

इससे पहले भी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े एक अन्य हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया था, जिसमें कई आधुनिक विदेशी हथियार और कारतूस बरामद किए गए थे। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है ताकि इसके अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन का पता लगाया जा सके।

Exit mobile version