Site icon Yashbharat.com

दिल्ली जाने वाली गोंडवाना, महाकौशल व संपर्क क्रांति एक्सप्रेस आज रद्द, परेशान हुए यात्री 

IMG 20260821 215637

Oplus_16908288

कटनी(YASHBHARAT.COM)। पश्चिम मध्य रेलवे ने कल 10 अक्टूबर को नई दिल्ली और हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास संभावित भारी सड़क ट्रैफिक और भीड़ भाड़ को देखते हुए जबलपुर से आज 9 अक्टूबर को दिल्ली जाने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस व मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली जाने वाली एक साथ तीन महत्वपूर्ण ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे बोर्ड के निर्देशों के तहत 9 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:00 बजे के बाद जबलपुर से शुरू होने वाली और 10 अक्टूबर को सुबह 4:00 से दोपहर 2:00 बजे के बीच दिल्ली/निज़ामुद्दीन पहुचने वाली तीन प्रमुख ट्रेनों क्रमशः गाड़ी संख्या 22181 जबलपुर- हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12189 जबलपुर- हजरत निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12121 जबलपुर- हजरत निजामुद्दीन मध्यप्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार इन तीनों ट्रेनों की वापसी (Pairing) सेवाओं के रद्द होने की अधिसूचना बाद में जारी की जाएगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें।

Exit mobile version