Delhi Blast Update: डॉ. उमर को अल फलाह में मिली अजीब तरह की आज़ादी- न टाइम पर ड्यूटी, न पढ़ाने की जिम्मेदारी। अल फलाह यूनिवर्सिटी का यदि व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल से कोई संपर्क नहीं था तो दिल्ली में बम धमाका करने वाले डॉ. उमर को इतनी छूट यहां क्यों दी जा रही थी। मीडिया ने यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई कर यहां अप्रेंटिस कर रहे दो डॉक्टरों से बात की।
Delhi Blast Update: डॉ. उमर को अल फलाह में मिली अजीब तरह की आज़ादी- न टाइम पर ड्यूटी, न पढ़ाने की जिम्मेदारी
वो सप्ताह में एक या दो लेक्चर ही लेता
डॉक्टरों ने कहा कि डॉ. उमर शुरू से ही बेहद कम क्लास लेता था। वो सप्ताह में एक या दो लेक्चर ही लेता और वो भी अधिकतम 15-20 मिनट में खत्म कर वापस अपने रूम में चला जाता था। डॉक्टरों ने बताया कि अन्य लेक्चरार ऐसा नहीं करते थे, वो पूरी समय क्लास लेकर ही बाहर निकलते थे।
लगभग छह महीने बाद उसने अस्पताल लौटकर वापस से ड्यूटी जॉइन कर ली थी
डॉक्टरों ने बताया कि साल 2023 के दौरान लगभग छह महीने के लिए डॉ. उमर अस्पताल से चला गया था। इस दौरान किसी को भी ये नहीं पता चला कि वो कहां गया है। लगभग छह महीने बाद उसने अस्पताल लौटकर वापस से ड्यूटी जॉइन कर ली थी। जूनियर व छात्र होने के चलते ये तो किसी से पूछ नहीं सकते थे कि आखिर वो गया कहां। डॉ. उमर व मुज्जमिल के अन्य बैचमेट सीनियर डॉक्टरों को भी उसके आने-जाने की जानकारी नहीं थी।
उमर की ड्यूटी हमेंशा इवनिंग या नाइट शिफ्ट में ही अस्पताल में लगाई जाती थी
मीडिया से बातचीत में यूनिवर्सिटी के दो डॉक्टरों ने एक अन्य चौंकाने वाला खुलासा किया है। इन्होंने बताया कि डॉ. उमर की ड्यूटी हमेंशा इवनिंग या नाइट शिफ्ट में ही अस्पताल में लगाई जाती थी। उन्हें कभी भी मॉनिंग शिफ्ट में ड्यूटी दी ही नहीं गई। ये शिफ्ट शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक और रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक वाली होती थी। Delhi Blast Update: डॉ. उमर को अल फलाह में मिली अजीब तरह की आज़ादी- न टाइम पर ड्यूटी, न पढ़ाने की जिम्मेदारी
उन्हें अक्सर कॉल कर ही बुलाना पड़ता था
डॉ. उमर ड्यूटी पर आता ही नहीं था। जब भी कोई मरीज उनकी ड्यूटी टाइम में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती होता तो उन्हें अक्सर कॉल कर ही बुलाना पड़ता था। बार-बार कॉल करने के बाद ही डॉ. उमर अस्पताल में पहुंचकर इलाज करता। कुछ मिनट रुकने के बाद अन्य सहायक स्टॉफ को निर्देश देकर वो वापस अपने कमरे में चला जाता था। Delhi Blast Update: डॉ. उमर को अल फलाह में मिली अजीब तरह की आज़ादी- न टाइम पर ड्यूटी, न पढ़ाने की जिम्मेदारी
-
BRICS समिट 2026: पीएम मोदी ने संस्कृत श्लोक से दिया ‘सद्भाव और संवाद’ का संदेश, भारत पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन -
ब्रिक्स समिट से दिल्ली के बाजारों में जश्न का माहौल: चांदनी चौक और सीपी के व्यापारी तैयार, चीनी-जर्मन सीख रहे दुकानदार, शी जिनपिंग के लिए खास जलेबा तैयार -
दोस्ती में दगाबाज निकला पाकिस्तान-सऊदी पर हूती अटैक होते ही भागे ख्वाजा आसिफ, दावों की खुली पोल -
ब्रिक्स समिट: दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा चक्र, 15 हजार पुलिसकर्मी और 200 पैरामिलिट्री कंपनियां तैनात, छावनी बना VVIP इलाका -
दिल्ली में ब्रिक्स समिट की धूम: पुतिन पहुंचे, आज पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता; कल भारत पहुंचेंगे शी जिनपिंग -
चंद्र गोचर और मंगल की तीखी नजर: 13 सितंबर तक इन 3 राशियों के लिए ‘रेड अलर्ट’, रहें संभलकर -
अनोखी खगोलीय घटना: सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह ‘बुध’ तेजी से हो रहा छोटा, वैज्ञानिकों की बढ़ी उत्सुकता -
नागपुर बैंक डकैती की कोशिश नाकाम: कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर 4.5 लाख लुटे, पुलिस ने चंद मिनटों में आरोपी को दबोचा -
भाद्रपद अमावस्या 2026: आज स्नान-दान से प्रसन्न होंगे पितर, जानें किन चीजों का दान दिलाएगा सुख-समृद्धि -
समय रैना और 12th फेल फेम मेधा शंकर के बीच डेटिंग की चर्चा, सोशल मीडिया पोस्ट्स ने बढ़ाई हलचल -
पेप्सिको का ‘मेगा इंडिया प्लान’: 5700 करोड़ का बड़ा निवेश, असम में शुरू हुआ नया प्लांट, भारत बनेगा टॉप-10 ग्लोबल मार्केट -
बैंक स्ट्राइक 2026: देशव्यापी हड़ताल से आज से अगले 3 दिन तक बैंक बंद, जानें क्या खुला और क्या रहेगा ठप -
ब्रिक्स सम्मेलन का असर: दिल्ली-NCR में 11 से 13 सितंबर तक ट्रेन यातायात प्रभावित, कई रद्द व डायवर्ट -
अब बेसिक गणित से 10वीं पास छात्र भी बन सकेंगे इंजीनियर, 11वीं में मैथ्स-साइंस लेने का रास्ता साफ -
फूले कास सकल मही छाई, जनु बरसा कृत प्रकट बुढ़ाई -
मिशन वात्सल्य के तहत ‘फॉस्टर केयर’ योजना: अब जरूरतमंद बच्चों को मिलेगा परिवार का प्यार, कटनी में इच्छुक अभिभावकों से मांगे गए आवेदन -
कटनी जिले के लिए राहत भरी खबर: नीम कोटेड यूरिया की 3 रैक झुकेही पहुंचीं, 1230 मीट्रिक टन खाद का आवंटन शुरू; ई-टोकन से होगा वितरण -
कटनी में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किसान पंजीयन 15 सितंबर से: जिले में बने 51 केंद्र, एग्रीस्टेक पोर्टल से होगा भूमि व फसल का सत्यापन -
कटनी में अमानक खाद-बीज और अवैध भंडारण पर कृषि विभाग का बड़ा एक्शन: 5 विक्रेताओं पर FIR, 10 पर विक्रय प्रतिबंध और 6 के लाइसेंस निरस्त व निलंबित -
बढ़ी मुआवजा राशि पास कराने के बदले पटवारी ने आदिवासी किसान से मांगे 80 हजार, 47 हजार लेते सागर लोकायुक्त ने पकड़ा, बाइक की डिग्गी से बरामद हुई रिश्वत की रकम
