Site icon Yashbharat.com

Delhi Blast Investigation: अयोध्या से काशी तक था आतंकियों का ब्लूप्रिंट- मंदिरों और अस्पतालों को उड़ाने की थी साजिश

ayodhya ram mandir donation

Delhi Blast Investigation: अयोध्या से काशी तक था आतंकियों का ब्लूप्रिंट- मंदिरों और अस्पतालों को उड़ाने की थी साजिश। सूत्र के मुताबिक लाल किला में ब्लास्ट हड़बड़ी का नतीजा हो सकता हैक्योंकि अभी तक की जांच में विस्फोटक में टाइमर या किसी दूसरी चीजों का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

Delhi Blast Investigation: अयोध्या से काशी तक था आतंकियों का ब्लूप्रिंट- मंदिरों और अस्पतालों को उड़ाने की थी साजिश

निशाने पर थे अस्पताल

आतंकियों से पूछताछ में ये भी पता चला है कि मॉड्यूल अस्पतालों को टारगेट करना चाहता था, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को नुकसान हो. इनकी हिट लिस्ट में अस्पताल और भीड़ भाड़ वाले स्थान थे.

सुरक्षा एजेंसियों के सामने अब क्या चुनौती?

दिल्ली में धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियों के सामने 300 किलोग्राम के अमोनियम नाइट्रेट को बरामद करना है. सूत्रों की माने तो 2900 किलोग्राम विस्फोटक अब तक एजेंसियां बरामद कर चुकी हैं. लेकिन अभी भी 300 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद नहीं हुई है.

देश के कई हिस्सों में जो रेड चल रही है उसमे बड़ा एजेंडा ये भी है. गिरफ्तार आतंकियों तक ये विस्फोटक बांग्लादेश के रास्ते नेपाल और फिर हिंदुस्तान आया था. मतलब अभी भी खतरा पूरी तरह टला नहीं है और नेटवर्क से जुड़े कई लोग और हैं जिनको पकड़ने के लिए हरियाणाजम्मू कश्मीरदिल्लीयूपी और गुजरात में दबिश दी जा रही है.

ठाणे से हुई एक शख्स की गिरफ्तारी

उधर, महाराष्ट्र एटीएस ने दिल्ली ब्लास्ट मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है. इब्राहिम आबदी नाम का युवक एटीएस की हिरासत में है. उसकी पत्नी ने कहा कि वो कॉलेज में प्रोफेसर रहे हैं. उन्होने 3 घंटे तक सर्च किया. कंप्यूटर का हार्डडिस्क और हमारे फोन को लेकर गए. हमारा आतंकवाद से कोई नाता नही है.

Exit mobile version