Site icon Yashbharat.com

दिल्ली ब्लास्ट: लाल किले के पास कार ब्लास्ट, 11 की मौत, 30 घायल, अमित शाह घटनास्थल पर पहुंचे

दिल्ली ब्लास्ट: लाल किले के पास स्लो मूविंग i-20 में धमाका, अंदर लोग थे, मालिक सलमान हिरासत में

दिल्ली ब्लास्ट: लाल किले के पास स्लो मूविंग i-20 में धमाका, अंदर लोग थे, मालिक सलमान हिरासत में

Car Blast in Delhi Red Fort Metro Live::दिल्ली ब्लास्ट: लाल किले के पास कार ब्लास्ट, 11 की मौत, 30 घायल, अमित शाह घटनास्थल पर पहुंचे। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक कार में जबरदस्त धमाका हुआ।

इस धमाके में 11 लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 लोग घायल हुए हैं। इस घटना के बाद दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। बताया जाता है कि धमाके के साथ कार धू-धू कर जलने लगी। यह ब्लास्ट लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास हुआ।

इस घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 7 गाड़ियां घटनास्थल की ओर रवाना हो गईं। बताया जाता है कि ब्लास्ट की वजह वहां खड़ी कई गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। एसएफएल की टीम और दिल्ली पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

Exit mobile version