Site icon Yashbharat.com

दो दशक की मेहनत को खतरे में डालने वाला फैसला…’- ट्रंप के भारत पर 50% टैरिफ पर अमेरिकी सांसद की आलोचना

Screenshot 20250808 150420 Chrome

दो दशक की मेहनत को खतरे में डालने वाला फैसला…’- ट्रंप के भारत पर 50% टैरिफ पर अमेरिकी सांसद की आलोचना। सीनियर अमेरिकी सांसद ग्रेगरी मीक्स (Gregory Meeks) ने रूसी तेल आयात को लेकर भारत पर ट्रंप द्वारा लगाए गए शुल्कों की कड़ी आलोचना की है।

डेमोक्रेट सीनेटर ग्रेगरी मीक्स ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति की यह ‘शुल्क संबंधी हताशा’ वॉशिंगटन और नई दिल्ली के बीच एक मज़बूत साझेदारी बनाने के लिए दो दशकों से किए जा रहे सावधानीपूर्वक कोशिशों को ख़तरे में डाल सकती है।

विदेश नीति से संबंधित कानून बनाने वाले ग्रुप के लिए ज़िम्मेदार सदन की समिति के मुताबिक, उन्होंने कहा, “हमारे बीच गहरे रणनीतिक, आर्थिक और लोगों के बीच गहरे संबंध हैं. चिंताओं का समाधान हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों के मुताबिक आपसी सम्मान के साथ किया जाना चाहिए।

बता दें कि, डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया था और व्यापार वार्ता रोक दी. इसके बाद फिर 4 अगस्त को, उन्होंने अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ का ऐलान किया और चेतावनी दी कि वे रूस से भारत की तेल खरीद पर टैरिफ लगाएंगे।
ट्रंप की वैश्विक टैरिफ़ दरें गुरुवार से लागू हो गईं, जिससे दर्जनों अमेरिकी साझेदार बढ़ते शुल्कों से राहत पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जो वैश्विक व्यापार को नया रूप दे रहे हैं. नई दरें लागू होने से कुछ वक्त पहले, वॉशिंगटन ने सेमीकंडक्टर आयात पर भी 100 प्रतिशत शुल्क लगा दिया था।
Exit mobile version