Site icon Yashbharat.com

खेल-खेल में मौत: 5 साल की मासूम ने स्टार्ट किया ट्रैक्टर, कुएं में गिरने से दर्दनाक हादसा

Screenshot 20260403 081829 Chrome

खेल-खेल में मौत: 5 साल की मासूम ने स्टार्ट किया ट्रैक्टर, कुएं में गिरने से दर्दनाक हादसा।छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के धमना गांव में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां खेल-खेल में एक 5 साल की बच्ची की जान चली गई।

खेल-खेल में मौत: 5 साल की मासूम ने स्टार्ट किया ट्रैक्टर, कुएं में गिरने से दर्दनाक हादसा

जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी कैलाश अहिरवार का ट्रैक्टर घर के पास खड़ा था और उसमें चाबी लगी हुई थी। इसी दौरान उनकी 5 वर्षीय बेटी चांदनी अहिरवार खेलते-खेलते ट्रैक्टर की सीट पर जाकर बैठ गई। मासूम ने अनजाने में चाबी घुमा दी, जिससे ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया।

ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर ट्रॉली सहित पास के कुएं में जा गिरा। कुएं में गिरने की तेज आवाज सुनते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।

सूचना मिलते ही बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तत्काल क्रेन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद बच्ची को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Exit mobile version