Site icon Yashbharat.com

Dearness Allowance: MP में छठवें वेतनमान के कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में 9 प्रतिशत का इजाफा, शिवराज सरकार का बड़ा तोहफा

7th pay commission

Dearness Allowance मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। मध्‍य प्रदेश में छठवां वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों का सरकार ने महंगाई भत्ता नौ प्रतिशत बढ़ा दिया है। इन्हें अब 221 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। इसे एक जनवरी 2023 से लागू किया गया है। जनवरी से जून तक के एरियर का भुगतान तीन किस्तों (अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर) में किया जाएगा।

प्रदेश सरकार ने 19 जुलाई को सातवां वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार प्रतिशत की वृद्धि की थी। अब इन्हें 42 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। वहीं, निगम, मंडल, प्राधिकरण सहित अन्य वे कर्मचारी, जिन्होंने छठवें वेतनमान का चयन किया था, उनका महंगाई भत्ता नौ प्रतिशत बढ़ाया गया है।

वित्त विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इन कर्मचारियों को भी अगस्त में मिलने वाले जुलाई के वेतन से महंगाई भत्ता बढ़कर मिलेगा। इसके साथ ही निगम, मंडल, शासन के उपक्रम और अनुदान प्राप्त संस्थाओं में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत जिन कर्मचारियों काे चौथा और पांचवां वेतनमान मिल रहा है, उनका महंगाई भी बढ़ा दिया है।

Exit mobile version