Site icon Yashbharat.com

पुलिस टीम पर जानलेवा हमला: टीआई समेत कई जवान घायल, 10 आरोपी गिरफ्तार

Screenshot 20260413 112251 Chrome

महासमुंद।पुलिस टीम पर जानलेवा हमला: टीआई समेत कई जवान घायल, 10 आरोपी गिरफ्तार।जिले के पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम पचरी में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली गंभीर घटना सामने आई है। आबकारी मामले के फरार आरोपितों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों और आरोपितों के परिजनों ने संगठित होकर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में सांकरा थाना प्रभारी (टीआई) सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुलिस टीम पर जानलेवा हमला: टीआई समेत कई जवान घायल, 10 आरोपी गिरफ्तार

दबिश के दौरान बरसाए ईंट-पत्थर

जानकारी के अनुसार, सांकरा थाना प्रभारी उत्तम तिवारी वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पटेवा पहुंचे थे। पटेवा पुलिस के साथ संयुक्त टीम जब शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच ग्राम पचरी पहुंची, तो आरोपित विजय और विनोद मार्कंडेय भागने लगे।

इसी दौरान आरोपितों के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया और अचानक ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

टीआई समेत कई पुलिसकर्मी घायल

हमले में टीआई उत्तम तिवारी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

10 आरोपी गिरफ्तार, बाकी फरार

घटना के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए मौके से 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार आरोपितों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version