Sunday, April 12, 2026
Latest:
katniLatest

बरही क़े विचपुरा खदान मे युवक की बंद बोर मे मिली लाश, हत्या के एंगल से जांच

कटनी। बरही थाना क्षेत्र के ददरा टोला विचपुरा खदान में सोमवार देर रात एक युवक का शव बोरे के अंदर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

पुलिस मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। बरही थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह यादव ने बताया कि ददरा टोला विचपुरा के खदान ने बताया की रात में सूचना मिली थी कि एक युवक की लाश बोरे के अंदर मिली है।

मृतक के दोनों हाथ बधे हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रारंभिक तौर पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम