Site icon Yashbharat.com

पिकनिक को प्रोजेक्ट बताकर घर से निकलीं, मिलीं पत्थरों के बीच लाशें- जबलपुर में केंद्रीय विद्यालय की दो छात्राओं की रहस्यमयी मौत

Screenshot 20251105 182937 Chrome

पिकनिक को प्रोजेक्ट बताकर घर से निकलीं, मिलीं पत्थरों के बीच लाशें- जबलपुर में केंद्रीय विद्यालय की दो छात्राओं की रहस्यमयी मौत। केंद्रीय विद्यालय खमरिया की 9 वीं कक्षा में पढ़ने वाली 2 छात्राओं के शव बुधवार की सुबह पिकनिक स्पॉट भदभदा में पत्थरों के बीच फंसे मिले। छात्राओं की तलाश में सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

केंद्रीय विद्यालय खमरिया की 9 वीं कक्षा में पढ़ने वाली 4 छात्राएं मंगलवार को जमतरा भदभदा घूमने गई थी। देर शाम तक जब छात्राएं घर नहीं लौटी तो स्वजन ने तलाशना शुरू किया। सहेलियों से संपर्क किया तो पता चला कि वे भदभदा घूमने गई थीं। मगर वहां किसी बात को लेकर उनके बीच कुछ कहा सुनी हो गई।

पूरे इलाके में हड़कंप

रहस्यमयी ढंग से दोनों छात्राओं के गायब होने के बाद दोनों घरों के साथ साथ पूरे इलाके में हड़कंप मच गया । ये भी बता दें कि, लापता हुई दोनों सहेलियां रांझी मानेगांव की रहने वाली हैं।

Exit mobile version