Site icon Yashbharat.com

DBT Account ladli behna yojana लाडली बहना योजना में टेंशन बना DBT, इस जिले के कलेक्टर ने छुट्टियों में खुलवाए बैंक

images 86

DBT Account ladli behna yojana लाडली बहना योजना में टेंशन बना DBT, तो एमपी के इस जिले के कलेक्टर ने छुट्टियों में बैंक खोलने के आदेश जारी कर दिए।

लाड़ली बहना योजनान्तर्गत पात्र हितग्राहियों के बैंक खाते आधार लिंक, डीबीटी सक्रिय कराये जाना है। इसलिए शनिवार और रविवार 3व 4 जून को बैंकें खोली जाएगी। ये आदेश भिंड कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने जारी किए है।

बता दें, भिंड जिले में 25767 महिला हितग्राहियों के डीबीटी सक्रिय नहीं है। उपरोक्त पात्र हितग्राहियों के बैंक खातो में आधार लिंक व डीबीटी सक्रिय कराने हेतु बैंकों में अवकाश के दिन काम कराया जाएगा।

कलेक्टर ने कहा कि बैंक की सभी ब्रांचों में लाडली बहना योजना के हितग्राहियों की आधार सीडिंग व डीबीटी लिंकेज के लिए प्रथक से काउन्टर बनाये जाए एवं महिलाओं का आधार सीडिंग व डीबीटी लिंकेज का कार्य प्राथमिकता से कराया जाए। अभी तक जितने भी हितग्राहियों के आधार सीडिंग व डीबीटी लिंकेज का कार्य बैंको में लंबित है उन्हें दो दिवस में निराकरण करके अवगत कराये। जिला अन्तर्गत सभी बैंक 3 जून शनिवार एवं 4 जून 2023 रविवार के दिन खोले जाएंगे उक्त दिवसो में लाडली बहना योजना के हितग्राहियों का आधार सीडिंग व डीबीटी लिंकेज का लंबित पूर्ण किया जावे।

Exit mobile version