Saturday, May 23, 2026
Latest:
FEATUREDLatestराष्ट्रीय

दौसा बोरवेल रेस्क्यू अपडेट: 5 साल के मासूम आर्यन को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन, बांदीकुई से आई टीम बना रही सुरंग

दौसा बोरवेल रेस्क्यू अपडेट: 5 साल के मासूम आर्यन को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन, बांदीकुई से आई टीम बना रही सुरंग। दौसा के नांगल के कालीखांड गांव में 5 साल का मासूम आर्यन गहरे बोरवेल में गिरने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आर्यन 150 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है और एनडीआरएफ टीम उसको बाहर निकालने के प्रयास कर रही है। लगभग 47 घंटे से अधिक समय से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, लेकिन अब तक आर्यन को बोरवेल से बाहर नहीं निकाला जा सका है।

हाल ही में बांदीकुई से आई रेस्क्यू टीम ने सुरंग बनाकर बच्चे को निकालने का काम शुरू किया है। बीती रात सवाई माधोपुर से आई पाइलिंग मशीन के द्वारा लगभग 120 फीट के आसपास का गड्ढा खोद दिया गया है। अब लगभग 27 फीट और खोदने के बाद टीम एक सुरंग नुमा गड्ढा बनाकर बच्चे को वहां से निकालने का प्रयास करेगी।

मंत्री किरोड़ीलाल मीणा भी देर रात घटनास्थल पर पहुंचे थे और रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। उम्मीद है कि जल्द ही आर्यन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा।

 

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि