Latestमध्यप्रदेश

Datia Bypoll Result Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना में पल-पल बदलते समीकरण- 3 राउंड के बाद BJP के आशुतोष तिवारी 229 वोटों से आगे

Datia Bypoll Result Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना में पल-पल बदलते समीकरण- 3 राउंड के बाद BJP के आशुतोष तिवारी 229 वोटों से आगे
दतिया: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना (Datia Bypoll Counting) आज सुबह 8:00 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है। कुल 15 राउंड में होने वाली इस मतगणना के शुरुआती रुझानों ने ही दतिया का राजनीतिक पारा चढ़ा दिया है।

शुरुआती दौर में बड़ी बढ़त बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दूसरे और तीसरे राउंड में कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिली है। तीसरे राउंड की समाप्ति के बाद भाजपा के आशुतोष तिवारी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के घनश्याम सिंह से 229 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।

 मतगणना के ताजा आंकड़े (3 राउंड के बाद)

3 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को मिले कुल वोट और स्थिति इस प्रकार है:

  • आशुतोष तिवारी (BJP): 12,515 वोट
  • घनश्याम सिंह (Congress): 12,286 वोट
  • दामोदर यादव (ASP): 4,794 वोट
  • बीजेपी की बढ़त: 229 वोट

 राउंड-वार रुझान:

पहला राउंड: बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने शुरुआत में ही आक्रामक बढ़त बनाते हुए 909 वोटों की लीड हासिल की (BJP: 4,551 | Congress: 3,367)।

दूसरा राउंड: दूसरे राउंड में पासा पलटा और कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने कमबैक करते हुए करीब 200 वोटों की बढ़त हासिल की (BJP: 3,702 | Congress: 3,921)।

तीसरा राउंड: तीसरे राउंड में भी कांग्रेस को ज्यादा वोट मिले (Congress: 4,998 | BJP: 4,262), जिससे बीजेपी की शुरुआती लीड घटकर मात्र 229 वोट रह गई।

दतिया उपचुनाव शुरुआती रुझान: 9 बजे की मतगणना में BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी आगे

क्यों हुआ दतिया में उपचुनाव?

वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में दतिया से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र भारती ने जीत दर्ज की थी और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को हराया था। हालांकि, एक पुराने कानूनी मामले में सजा होने के कारण राजेंद्र भारती की विधायकी रद्द कर दी गई, जिसके चलते यह सीट खाली हुई और उपचुनाव की नौबत आई।

राजेंद्र भारती के अयोग्य होने और बीजेपी द्वारा नरोत्तम मिश्रा की जगह नए चेहरे को मौका देने के बाद, दोनों ही प्रमुख दलों ने नए उम्मीदवारों पर दांव लगाया है। दतिया में इस बार 71.26% बंपर मतदान हुआ था, जिससे नतीजों को लेकर उत्सुकता चरम पर है।

20 टेबल, 3 लेयर सुरक्षा और 15 राउंड

दतिया के कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े के अनुसार, मतगणना की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराया जा रहा है मतगणना के लिए दो काउंटिंग हॉल बनाए गए हैं, जिनमें 20 टेबल लगाई गई हैं।पूरी मतगणना 15 राउंड में संपन्न होगी।परिसर के अंदर और बाहर तीन स्तरीय (3-Level) सुरक्षा घेरा तैनात किया गया है और 250 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात हैं।

नरोत्तम मिश्रा बोले- “बीजेपी की जीत तय

उपचुनाव के शुरुआती रुझानों के बीच पूर्व गृहमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “मैं शुरू से कह रहा हूं कि बीजेपी ही जीतेगी। राजेंद्र भारती को तो पहले भी कांग्रेस से निकाला गया था, उन्होंने आधा दर्जन से ज्यादा पार्टियों में समय बिताया है। फिलहाल वोटों की गिनती जारी है और आने वाले कुछ घंटों में दतिया की जनता का अंतिम फैसला पूरी तरह साफ हो जाएगा।

Back to top button