दतिया विधानसभा उपचुनाव: 11 वें राउंड की गि‍नती पूरी, कांग्रेस प्रत्‍याशी 12 हजार 221वोट से आगे

दतिया विधानसभा उपचुनाव:11 वें राउंड की गि‍नती पूरी, कांग्रेस प्रत्‍याशी 12 हजार 221वोट से

दतिया विधानसभा उपचुनाव: 11 वें राउंड की गि‍नती पूरी, कांग्रेस प्रत्‍याशी 12 हजार 221वोट से आगे ,मध्य प्रदेश की सबसे चर्चित सीटों में से एक दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस ने एकतरफा शिकंजा कस लिया है। 11वें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने अपनी बढ़त को और मजबूत करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी पर 12,221 वोटों की विशाल बढ़त हासिल कर ली है।

शुरुआती तीन राउंड की मामूली खींचतान के बाद चौथे राउंड से लगातार बढ़ रहा वोटों का यह फासला 11वें राउंड तक पहुँचते-पहुँचते 12 हजार से पार निकल गया है। 15 राउंड में संपन्न होने वाली इस मतगणना में अब महज 4 राउंड शेष बचे हैं, जिससे कांग्रेस खेमे में जश्न और ढोल-नगाड़ों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

 11वें राउंड की मतगणना के मुख्य बिंदु

12 हजार+ वोटों के अंतर के क्या हैं सियासी मायने?

  1. बीजेपी के लिए बड़ा झटका: दतिया पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का मजबूत सियासी गढ़ माना जाता रहा है। बीजेपी द्वारा नरोत्तम मिश्रा की जगह युवा चेहरे आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारने का प्रयोग 11वें राउंड के आंकड़ों में विफल नजर आ रहा है।

  2. जीत के करीब कांग्रेस: शुरुआती दौर में पार्टी के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के निलंबन और अंदरूनी खींचतान के बावजूद, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने जमीन पर अपना मजबूत जनाधार साबित किया है।

Exit mobile version