Wednesday, May 6, 2026
Latest:
Latest

DPS स्कूल की नृत्य शिक्षिका व छात्राओं ने कथक नृत्य में बनाया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

DPS स्कूल की नृत्य शिक्षिका व छात्राओं ने कथक नृत्य में बनाया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड।  गत 20 फरवरी को 50वें खजुराहो नृत्य महोत्सव में 1500 कथक साधकों को एक साथ नृत्य की समवेत प्रस्तुति करके गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

IMG 20240221 WA0009

इस आयोजन में दिल्ली पब्लिक स्कूल की नृत्य शिक्षिका नेहा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में छात्रा आर्शिया गेलानी, अनिका जैन, राध्या श्रीवास्तव, नंदनी लहरिया ने राग बसंत की लय पर अपने नन्हें कदमों की थिरकन से गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड बनाते हुए अभिभावको शिक्षकों विद्यालय के साथ-साथ कटनी शहर को गौरवान्वित किया। इस विश्व स्तरीय आयोजन के साक्षी रहे मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री मोहन यादव जिन्होंने भारतीय संस्कृति और परंपरा के गठजोड़ कराने वाले कथक नृत्य साधकों को उनकी इस उपलब्धि के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि भगवान नटराज महादेव को समर्पित साधना की उपलब्धि भारतीय संस्कृति का गौरव बन भावी पीढी का मार्गदर्शन करेगी। इसी कड़ी डीपीएस विघालय प्राचार्य व उप प्राचार्य ने नृत्य शिक्षिका व छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए नारी शक्ति व संस्कृति का जोड़ बताया। विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती जूही जैन ने विश्व कीर्तिमान कथक नृत्य जो अपने ही विद्यालय की छात्राओं ने अर्जित किया उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मध्यप्रदेश के संस्कृति विभाग के द्धारा आयोजित समारोह में इस तरह की उपलब्धि मिली है। दिल्ली पब्लिक स्कूल के सभी शिक्षक व शिक्षिका इस कथक कुंभ का आभार व्यक्त करते हैं। जिसकी वजह से विश्व स्तरीय आयोजन से नन्हें कदमों को इतना बड़ा मंच मिला।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम