जबलपुर में 2 साल की मासूम से दरिंदगी, दमोह का हिस्ट्रीशीटर आशीष पटेल गिरफ्तार

images 1 1

जबलपुर में 2 साल की मासूम से दरिंदगी, दमोह का हिस्ट्रीशीटर आशीष पटेल गिरफ्तार

जबलपुर: शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक निर्माणाधीन इमारत में अपने परिवार के साथ सो रही 2 साल की मासूम बच्ची को आधी रात अगवा कर उसके साथ दरिंदगी की गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दमोह निवासी हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया है। जबलपुर में 2 साल की मासूम से दरिंदगी, दमोह का हिस्ट्रीशीटर आशीष पटेल गिरफ्तार

आधी रात को अगवा कर दिया वारदात को अंजाम

घटना 9 और 10 अक्टूबर की दरमियानी रात की है। एक मजदूर परिवार विजयनगर स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में सो रहा था। रात करीब 12:00 से 12:30 बजे के बीच जब परिजनों की नींद खुली, तो मासूम बच्ची गायब थी। घबराए परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की, तो कुछ ही दूरी पर दूसरी निर्माणाधीन इमारत के पास बच्ची गंभीर घायल अवस्था में मिली। परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है।

दमोह का हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज की और आरोपी आशीष पटेल (28 वर्ष), निवासी जबेरा (जिला दमोह) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।