Site icon Yashbharat.com

दमोह: रेलवे गेट बंद! अनुरक्षण कार्य के कारण लेवल क्रॉसिंग नंबर 58 गेट रहेगा बंद, जानें वैकल्पिक मार्ग

train ticket booking

दमोह: रेलवे गेट बंद! अनुरक्षण कार्य के कारण लेवल क्रॉसिंग नंबर 58 गेट बंद रहेगा। पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर मंडल के कटनी – बीना तीसरी रेललाइन परियोजना के निर्माण और कमीशनिंग के संबंध में दमोह यार्ड का रिमॉडलिंग कार्य करने का निर्णय लिया गया है।

इस दौरान दमोह यार्ड के बीना छोर के पास किमी 1126 /7-9 पर स्थित लेवल क्रॉसिंग नंबर 58 के अप एवं डाउन रोड को अस्थायी रूप से दिनांक 29.08.2024 से 10.09.2024 तक रेल पथ की सुरक्षा एवं संरक्षा को देखते हुए अनुरक्षण कार्य किया जाना सुनिश्चित किया गया हैं। जिसके लिए दिनांक 29.08.2024 से 10.09.2024 तक लेवल क्रॉसिंग नंबर 58 फाटक अप एवं डाउन को सड़क यातायात हेतु बंद किया जा रहा हैं।

रेल प्रशासन ने वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि इस दौरान आने-जाने की वैकल्पिक व्यवस्था 1124 किमी एवं 1127 किमी पर स्थित रोड ओवर ब्रिजों से आवागमन किया जा सकता है जिससे रेलवे द्वारा समय पर अनुरक्षण कार्य पूर्ण किया जा सके।

 

Exit mobile version