दमोह, Damoh By Election Live Updates। दमोह विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे से मतदान जारी है। सुबह से ही मतदाता वोट देने के लिए पहुंच रहे हैं। कोरोना संक्रमण को लेकर मतदान केंद्रों पर खास इंतजाम किए गए हैं। अंदर जाने से पहले मतदाता का तापमान जांचा जा रहा है, वोट देने के बाद हाथ साफ करने के लिए सैनिटाइजर और साबुन का इंतजाम है। दो महिलाओं सहित 22 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन मुकाबला भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी और कांग्रेस के अजय टंडन के बीच है। राहुल लोधी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर जीते थे, लेकिन बाद में वे विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए। इस उपचुनाव में वे भाजपा के प्रत्याशी हैं। उपचुनाव के नतीजों से तय होगा कि मतदाताओं ने उनके भाजपा में जाने पर सहमति दी है या उनका फैसला नामंजूर कर दिया है। मास्क पहनना अनिवार्य, मतदान केंद्र पर तापमान की जांच अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अरुण कुमार तोमर ने बताया कि मतदान केंद्र पर मतदाता के तापमान की जांच की जाएगी। तापमान अधिक होगा तो दस मिनट बाद फिर से जांच की जाएगी। इसमें भी तापमान अधिक पाया गया तो मतदान के अखिरी में उससे मतदान कराया जाएगा। हर मतदाता को मास्क पहनना अनिवार्य है। मतदान केंद्र पर साबुन और सैनिटाइजर की व्यवस्था है। मालूम हो, विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 39 हजार 808 मतदाता हैं। इनमें एक लाख 24 हजार 345 पुरुष एवं एक लाख 15 हजार 455 महिलाएं और आठ थर्ड जेंडर हैं। कुल मतदाताओं में 80 वर्ष से अधिक उम्र के दो हजार 647 और एक हजार 28 दिव्यांग मतदाता हैं। सर्विस मतदाताओं की संख्या 129 और पोस्टल बैलेट से मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 437 है। 359 केंद्रों पर मतदान उपचुनाव के लिए मतदान शाम सात बजे तक चलेगा। इस दौरान कोविड-19 संबंधी गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। कुल 359 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। उप निर्वाचन में एक-एक सामान्य एवं व्यय प्रेक्षक, 68 माइक्रो प्रेक्षक तैनात किए गए हैं। एक हजार 448 पोलिंग कर्मचारी और 432 रिजर्व पोलिंग कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा के लिए सीएपीएफ की तीन और एसएएफ की दो कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा 859 डीपीएफ, 413 होम गार्ड और 359 एसपीओ तैनात किए गए हैं। 219 स्थानों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई हैं। विधानसभा क्षेत्र से पांच हजार 163 हथियार जमा कराए गए हैं। संवेदनशील मतदान केंद्र 123 हैं। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अरुण कुमार तोमर ने बताया कि मतदान केंद्र पर मतदाता के तापमान की जांच की जाएगी। तापमान अधिक होगा तो दस मिनट बाद फिर से जांच की जाएगी। इसमें भी तापमान अधिक पाया गया तो मतदान के अखिरी में उससे मतदान कराया जाएगा। हर मतदाता को मास्क पहनना अनिवार्य है। मतदान केंद्र पर साबुन और सैनिटाइजर की व्यवस्था है। मालूम हो, विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 39 हजार 808 मतदाता हैं। इनमें एक लाख 24 हजार 345 पुरुष एवं एक लाख 15 हजार 455 महिलाएं और आठ थर्ड जेंडर हैं। कुल मतदाताओं में 80 वर्ष से अधिक उम्र के दो हजार 647 और एक हजार 28 दिव्यांग मतदाता हैं। सर्विस मतदाताओं की संख्या 129 और पोस्टल बैलेट से मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 437 है। 359 केंद्रों पर मतदान उपचुनाव के लिए मतदान शाम सात बजे तक चलेगा। इस दौरान कोविड-19 संबंधी गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। कुल 359 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। उप निर्वाचन में एक-एक सामान्य एवं व्यय प्रेक्षक, 68 माइक्रो प्रेक्षक तैनात किए गए हैं। एक हजार 448 पोलिंग कर्मचारी और 432 रिजर्व पोलिंग कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा के लिए सीएपीएफ की तीन और एसएएफ की दो कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा 859 डीपीएफ, 413 होम गार्ड और 359 एसपीओ तैनात किए गए हैं। 219 स्थानों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई हैं। विधानसभा क्षेत्र से पांच हजार 163 हथियार जमा कराए गए हैं। संवेदनशील मतदान केंद्र 123 हैं।