Site icon Yashbharat.com

Damoh: अधिवक्ता पर खाकी का कहर, कोतवाली थाना में जड़े तमाचे- फटा कान का पर्दा

ear infection

दमोह डेस्क। खाकी वर्दी का रौब देखना है तो दमोह कोतवाली में आये दिन देखा जा सकता है यहां पर आने वाले लोग कई बार इस खाकी वर्दी के कहर से बच नहीं पाए लेकिन इस बार तो हद हो गई इस बार खाकी वर्दी का रौब एक वकील के ऊपर आन पड़ा इस वकील को कोतवाली में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर ने बेवजह तीन तमाचे जड़ दिए, कान पर पड़े इन तमाचों से इस वकील के कान का पर्दा फट गया है, घटना की जानकारी लगते ही देर रात तक कोतवाली में अधिवक्ताओं एवं पुलिस अधिकारियों के बीच मान मुनब्बल का दौर चलता रहा लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इस घटना को लेकर आज सभी वकील हड़ताल करेंगे और आरोपी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने के लिए आंदोलन भी करेंगे।

जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य सलमान खान अपने मुवक्किल के साथ किसी मामले को लेकर कोतवाली पहुंचे थे और थाना प्रभारी से मिलने के लिए उनके दरवाजे के पास खड़े थे इसी बीच एक आरक्षक ने वहां से हटने के लिए कहा और उनके बीच में तू तू मैं मैं हो गई, इसी बीच सब इंस्पेक्टर शुभम शर्मा ने जब यह बहस सुनी तो उन्होने वकील सलमान से बात करने की बजाय खाकी के रौब में बात की जब सलमान ने अपना परिचय वकील के रूप में दिया तो यह सब इंस्पेक्टर भड़क गया और उसने तीन झन्नाटेदार तमाचे वकील को जड दिये, जब यह वकील दर्द होने पर डाक्टर के पास गया तो पता चला कि उसके कान का पर्दा फट गया है, फिर क्या था सारे वकील इकट्ठे हुए और कोतवाली पहुंच गए लेकिन देर रात तक थाना प्रभारी आर के गौतम इन वकीलों को मनाने का प्रयास करते रहे लेकिन उन्होंने एफ आई आर दर्ज नहीं की। घटना से बौखलाए व पुलिस के अडियल रवैए से सारे वकील नाखुश नजर आए हैं और उनके द्वारा आज काम से विरत रहने की चेतावनी भी दी है साथ ही आंदोलन कर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करने की बात भी कही है।

जहां पूरे प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटक्शन एक्ट लागू करने की मांग की जा रही है वहीं दमोह में एक वकील पर पुलिस द्वारा की गई मारपीट से मामला और भी गरमा गया है। वहीं इस घटना में कोतवाली थाना प्रभारी अपनी सफाई देते हुए सबूत ना होने की बात कर रहे है।

Exit mobile version