Site icon Yashbharat.com

DA Hike + DA Arrear 4 फीसदी डीए बढ़ोतरी के साथ 18 माह के एरियर्स भुगतान पर इस तारीख को होगा फैसला

images 2023 06 12T234511.101

DA Hike+DA Arrear केंद्र की मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के डीए (DA Hike) में फिर से बढ़ोतरी करने जा रही है। 10 जून की डेडलाइन तो निकल गई अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक जुलाई से डीए में इजाफा होगा

जानकार बताते हैं कि सरकार के सामने डीए का नहीं बल्कि कोविड काल का 18 महीने के रुके हुए डीए एरियर्स DA Arrear पर पेंच फंसा है। इसे लेकर सरकार ने लोकसभा में जानकारी दी थी अब चूंकि यह 4 राज्यों में चुनाव का साल है लिहाजा सरकार कर्मचारियों को नाराज नहीं करना चाहती ।
अतः इस बार 4 प्रतिशत डीए के साथ वह 18 महीने के रुके हुए महंगाई भत्ते अर्थात एरियर्स का भुगतान भी करना चाहती है जिसके लिए वित्त मंत्रालय सोच विचार में लगा है। माना जा रहा है कि मंहगाई भत्ते के साथ डीए एरियर्स की भी सौगात केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी।

इस बार भी पहले की तरह 4 प्रतिशत का इजाफा होना संभव माना जा रहा है, जिसके बाद कर्मचारियों की सैलरी में बंपर इजाफा होना संभव माना जा रहा है। वैसे भी इतनी बढ़ोतरी के बाद डीए 46 फीसदी हो जाएगा।

वर्तमान में कर्मचारियों और पेंशनधारकों को 42 फीसदी डीए का फायदा मिल रहा है, जो किसी बड़ी राशि से कम नहीं है। सातवें वेतन आयोग के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारियों के डीए में सालाना दो बार इजाफा किया जाता है। इसकी दरें जनवरी और जुलाई से लागू की जाती हैं। अगर अब डीए में बढ़ोतरी होती है तो फिर इसकी दरें 1 जुलाई से प्राभावनी नानी जाएंगी।

डीए एरियर पर आया चौंकाने वाला अपडेट

जनवरी 2020 से जून 2021 तक का अटका पड़ा डीए एरियर का पैसा सरकार अकाउंट में ट्रांसफर कर सकती है। सरकार 18 महीने का डीए देगी, जिसकी मांग कर्मचारी लंबे समय से करते रहे हैं। सरकार ने आधिकारिक तौर पर तो ऐसा कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में बड़ा दावा किया जाता रहा है।

Exit mobile version