
नई दिल्ली/अहमदाबाद, । अरब सागर में पैदा हुआ चक्रवाती तूफान ‘वायु’ (Cyclonic Storm Vayu) गुजरात के अब और करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक तूफान 13 जूून की सुबह तक गुजरात से टकराएगा। तूफान को देखते हुए गुजरात सरकार ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। गुजरात के सीएम विजय रुपाणी ने पर्यटकों से किसी सुरक्षित जगह पर जाने के लिए कहा है। इससे पहले इस तूफान ने मुंबई में अपना असर दिखा दिया यहां तेज हवा से जनजीवन मुहाल हुआ तो कई पेड उखड गये।
गुजरात सरकार हुई सावधान
मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने गांधीनगर में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, सेना व आपदा प्रबंधन के अधिकारियों के साथ बैठक कर समु्द्र तटीय जिलों भावनगर, अमरेली, गीर सोमनाथ, जूनागढ,पोरबंदर व जामनगर के लिए राहत एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया।
रुपाणी ने आगामी 48 घंटे के दौरान चक्रवात के खतरे को देखते हुए सभी जिला कलेकटर, कर्मचारी व जवानों के अवकाश रद्द कर दिए हैं। वहीं 12 व 13 जून को स्कूल, कॉलेज व आंगनवाडी केंद्रों में छुट्टी रखने के आदेश दिए हैं। बताया गया कि जल,थल व वायू सेना के अधिकारियों के साथ भी संपर्क में हैं, जरूूरत हुई तो उनकी भी मदद ली जाएगी।
गुजरात पर मंडरा रहे वायुु नामक चक्रवात के खतरे को देखते हुए समुद्र से सभी मछुआरों को बाहर बुला लिया है। एनडीआरएफ व सेना के जवानों को तटीय इलाकों में तैनात कर दिया है। मुख्यमंत्री रुपाणी ने निचले इलाकों से लोगों को हटाने के साथ मंत्रीयों को भी प्रभावित इलाकों में रहने को कहा है।
चक्रवाती तूफान ‘वायु’ लगातार उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा में गुजरात की ओर बढ़ रहा है। लक्षद्वीप के दक्षिणपूर्व और पूर्व-मध्य अरब सागर में बने डिप्रेशन की वजह से गुजरात में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार तक ‘वायु’ तूफान अपने चरम पर होगा और इसकी रफ्तार 165 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की हो सकती है।
बता दें कि गर्म समुद्री हवाओं की वजह से कम दबाव वाले क्षेेत्रोंं ने सोमवार को डिप्रेशन का रूप ले लिया और मंगलवार सुबह तक चक्रवात में तबदील हो गया है। इस चक्रवात का नाम ‘वायु’ रखा गया है, जो की भारत द्वारा दिया गया है।
चीन को भारत की मदद
चक्रवात वायु से बचे रहने को लेकर रत्नागिरी बंदरगाह(महाराष्ट्र) पर चीन के 10 जहाजों को रुकने की इजाजत दी गई है। यह जानकारी केआर सुरेश, कोस्टगार्ड आईजी ने दी।
बता दें कि चक्रवाती तूफान वायु से बचने के लिए 10 चीनी जहाजों ने भारत में शरण ली है। सुरेश ने बताया कि भारतीय तटरक्षक बल ने उन्हें सुरक्षा घेरा के तहत वहां रहने की इजाजत दी है।
-
न तारीख लिखी, न अफसर का नाम” भोपाल नगर निगम के नोटिस पर बवाल, अवैध दुकानों पर एक्शन बना दिखावा? -
सैलरी का संकट या कार्रवाई से बचने की साजिश?” शिवपुरी SDM दफ्तर में पटवारी ने खाया संदिग्ध पदार्थ -
‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट पर भारत की कड़ी आपत्ति: कहा– ‘पाकिस्तानी कश्मीर’ जैसी कोई चीज नहीं, यह सिर्फ PoK है -
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स: पैरा एथलेटिक्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पुरुषों की 100 मीटर टी47 स्पर्धा में जीता गोल्ड और सिल्वर -
क्रिकेट इतिहास की सबसे अजीब चालाकी- आउट कराने के लिए चुटकी बजाने का आरोप; ‘क्लिकी पोंटिंग’ केस में जांच शुरू -
Bank Holidays in August 2026: अगस्त में कुल 14 दिन बंद रहेंगे बैंक- ब्रांच जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट, नहीं तो होना पड़ेगा परेशान -
X Money Launch: एलन मस्क का नया धमाका- X पर लॉन्च हुई ‘X Money’ बैंकिंग सर्विस, 6% ब्याज, कैशबैक और वीजा डेबिट कार्ड की सुविधा -
Bhopal Farmer Protest: भोपाल की सड़कों पर उग्र हुए किसान, बैरिकेड्स तोड़े, सीएम आवास घेरने की कोशिश; सीएम मोहन यादव बोले- ‘बातचीत से निकालेंगे हल’ -
कमरे में बंद किया, गला दबाया और बनाया प्राइवेट वीडियो…” हैदराबाद में ट्रेनी IPS उदय कृष्ण रेड्डी गिरफ्तार -
Middle East Crisis: मध्य पूर्व में फिर भड़की जंग की आग-अमेरिका और सऊदी का इराक में बड़ा हवाई हमला, IRGC के 30 से अधिक ड्रोन अटैक के बाद चेतावनी -
Jabalpur Bar Association Election Result: जबलपुर जिला बार एसोसिएशन में फिर मनीष मिश्रा का जलवा-दोबारा चुने गए अध्यक्ष, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी से गूंजा कोर्ट परिसर -
Suicide Case in Kaithal: कैथल में कार में वीडियो बनाकर युवक ने खाया जहर, 2 महिलाओं समेत 4 पर केस; पत्नी का आरोप- ‘7 लाख हड़पे, रेप केस की धमकी दी’ -
UPI Global Expansion: अब ‘बुर्ज खलीफा’ की ऑनलाइन बुकिंग होगी UPI से- NPCI इंटरनेशनल और NEOPAY का बड़ा ऐलान -
Retirement Planning: बुढ़ापे की नो टेंशन- NPS में हर महीने ₹5,000 की बचत से मिलेगी ₹1.14 करोड़ की एकमुश्त रकम और ₹44,000 मंथली पेंशन -
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में बड़ा उलटफेर-तृप्ति के साथ मिली वैष्णवी, करण तोड़ेगा तुलसी का भरोसा -
CWG 2026 Day 7: कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल की हैट्रिक पर भारत की नजरें- श्रीशंकर-तूर से एथलेटिक्स में उम्मीदें, मुक्केबाजी में 6 मेडल हो सकते हैं पक्के -
जंतर-मंतर हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, ‘गोली चलने का दावा झूठा, MLC में गनशॉट इंजरी का जिक्र नहीं’ -
Snake Bite Incident: अलमारी में छिपे सांप ने युवक को डसा- पानी की बोतल रखते समय हुआ हादसा, जिला अस्पताल में इलाज जारी -
Animal Cruelty Shock: भिंड में हैवानियत की सारी हदें पार- मामूली विवाद में बेजुबान कुत्ते के कुल्हाड़ी से किए 25 टुकड़े, पेड़ से लटकाया -
MP High Court Directive: जंगली जानवरों से फसल बर्बादी पर जबलपुर हाईकोर्ट सख्त, कहा- ‘सिर्फ किसानों पर नहीं डाला जा सकता आर्थिक बोझ’, 4 हफ्ते में गाइडलाइन बनाने का आदेश
