Site icon Yashbharat.com

Cyclone Biporjoy Impact: मध्य प्रदेश में भी तूफान का असर दिखेगा, कई संभागों में तेज हवा बारिश की चेतावनी

images 2023 06 15T225939.305

Cyclone Biporjoy Impact मध्यप्रदेश में भी तूफान का असर दिखेगा, जबलपुर सहित कई संभागों में तेज हवा बारिश अगले 24 घण्टे में सक्रिय होगी। अरब सागर से उठकर आगे बढ़े भीषण चक्रवात बिपर्जय का असर 17 जून की देर रात से मध्य प्रदेश में भी दिखने लगेगा। उसके प्रभाव से लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। साथ ही उज्जैन, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में भारी वर्षा भी हो सकती है। राजधानी भोपाल में दिन में गर्मी के साथ देर शाम बारिश हुई।

चक्रवात बिपर्जय गुजरात के जखाऊ तट पर टकरा गया है। गुजरात के बाद यह राजस्थान की तरफ आगे बढ़ेगा। बिपर्जय के असर से 18 जून को उज्जैन संभाग के रतलाम, नीमच, मंदसौर, आगर आदि जिलों में तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ तेज बौछारें पड़ेंगी।

बिपर्जय के उत्तर-पूर्वी दिशा में आगे बढ़ने के कारण 19 जून को यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश,उत्तरी मप्र एवं उत्तर-पूर्वी राजस्थान को प्रभावित करेगा। इस वजह से ग्वालियर, चंबल संभाग के सभी जिलों में 50 किमी. से भी अधिक की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ भारी वर्षा भी होगी। उपरोक्त क्षेत्रों के लिए चेतावनी का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

Exit mobile version